खबर
Top News

12वीं के छात्र की हत्या: सीने में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; पुलिस अधिकारी बनने का था सपना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
12वीं के छात्र की हत्या

खुलासा फर्स्ट, गुना।
मामूली विवाद ने एक होनहार छात्र की जान ले ली। मालपुर रोड स्थित राजा की चक्की के पास सोमवार रात एक्सीलेंस स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र मोहित रजक (16) की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक्सीलरेटर बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, मालपुर रोड निवासी विकास रजक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका छोटा भाई मोहित रजक अपने दोस्तों बलराम जाटव और शिवजीत शर्मा के साथ सोमवार रात बाइक से घूमने निकला था।

तेज आवाज करने पर आपत्ति जताई
रात करीब 9 बजे तीनों राजा की चक्की के पास पहुंचे, जहां मोहित बाइक का एक्सीलरेटर तेज-तेज दबाने लगा। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रामजीलाल रजक अपनी टैक्सी लेकर वहां पहुंचा और बाइक खड़ी करने तथा तेज आवाज करने पर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

गाली-गलौज के बाद चाकू से किया हमला
शिकायत के मुताबिक, मोहित के वहां से हटने से इनकार करने पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि रामजीलाल पहले गाली-गलौज करने लगा और फिर अपनी टैक्सी से धारदार चाकू निकाल लाया। इसके बाद उसने मोहित के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मोहित सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
घटना के बाद मोहित के दोस्त और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मातम पसर गया।

पुलिस अधिकारी बनने का था सपना
मृतक के बड़े भाई विकास रजक ने बताया कि मोहित पढ़ाई में अच्छा था और भविष्य में पुलिस अधिकारी बनना चाहता था। उन्होंने भावुक होकर बताया कि घटना से एक दिन पहले ही वे उसके लिए नई किताबें खरीदकर लाए थे, लेकिन अगले ही दिन परिवार का यह सपना हमेशा के लिए टूट गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रभारी सीएसपी आनंद राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद के दौरान आरोपी रामजीलाल रजक ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे मोहित की मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकुओं से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकुओं से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

3 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

16 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

22 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

27 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

30 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

40 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

43 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!