रालामंडल के जंगल में हत्या: बारह दिनों में छह हत्याओं से दहला शहर; नग्न शव मिला, हाथ पर गुदे नाम से हुई शिनाख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में गला रेतकर हुई की हत्या का मामला सुलझा नहीं था कि कल तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक और हत्या हो गई। मृतक का नग्न शव रालामंडल के जगल में पुलिया के नीचे मिला है।
वह घर से शराब पीने जाने का कहकर निकला था। बात जनवरी और फरवरी माह की करें तो अब तक 13 हत्याएं हो चुकी है, जहां जनवरी के पूरे महीने में सात हत्याएं हुई थी। वहीं, अकेले फरवरी माह में बीते बारह दिनों में ही छह हत्याएं हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार कल दोपहर तेजाजी नगर पुलिस को खबर मिली थी कि रालामंडल से तिल्लौर खुर्द मार्ग पर रालामंडल पुलिया स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के पास राला मंगल के जंगल से लगी पुलिया के नीचे एक युवक का नग्न शव पड़ा है।
सूचना वन विभाग के कर्मचारी ने दी थी। प्रारंभिक जांच में वारदात को दूसरी जगह अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंके जाने की बात सामने आई।
टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके दाहिने हाथ पर नेन सिंह व प्रेम सिंह नाम लिखा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। सोशल मीडिया के जरिए मृतक की शिनाख्त नेेनसिंह पिता बालजी (25) के रूप में हुई।
मूलत: गुना जिले का नेन सिंह एक पखवाड़े पहले ही पत्नी के साथ इंदौर आया था। वह तिल्लौर खुर्द में महादेव ब्रिक्स फैक्ट्री परिसर में रहकर वहीं पर मजदूरी करता था। पत्नी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि परसों रात वह शराब पीने जाने का कह घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा।
शंका है कि शराब दुकान पर शराब पीने के दौरान उसका किसी से विवाद हुआ होगा। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार आज मृतक का पीएम होगा। कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, पूछताछ चल रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन किसी हथियार के नहीं है।
किसने की हत्या, चार संदिग्ध भी नहीं बता सके
परसों रात खोजराम पिता लखन (42) निवासी भागीरथपुरा की गला रेंतकर हत्या हो गई थी। मूलत: छत्तीसगढ़ के खोजराम का शव कल सुबह एमआर-4 रेलवे पटरी के पास मिला था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास कैमरे खंगाले तो खुलासा हुआ रात में उसने भागीरथपुरा स्थित कलाली के पास कुछ लोगों के साथ शराब पी थी।
इसके बाद लोग चले गए, लेकिन खोजराम एक और शराब पीने निकला, जहां शव मिला। वहां कैमरे नहीं लगे थे। टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया कि खोजराम भागीरथपुरा में जीजा और भाई सहित दस से ज्यादा लोगों के साथ एक ही जगह रहता था।
सभी से पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध का एगंल नहीं मिला है। संभवत: तात्कालीनी झगड़े में ही हत्या हुई है। एसीपी रूबीना मिजवानी के अनुसार चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!