नगर निगम के सफाईकर्मी ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; सामने आई चौंकाने वाली वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर इलाके से सुसाइड का मामला सामने आया है। एक नगर निगम कर्मचारी ने शादी समारोह से लौटने के बाद गुरूवार रात फांसी लगा ली।
पल्हर नगर जोन में तैनात 32 वर्षीय प्रफुल्ल शिंदे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे मानसिक तनाव का मामला मान रही है।
शादी की रौनक और फिर मौत का सन्नाटा
मिली जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ एक परिचित के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दिन भर का समय उन्होंने परिजनों और दोस्तों के साथ हंसी-खुशी बिताया और शाम तक अपने घर लौट आए।
कमरे से नहीं निकले बाहर
घर लौटने के बाद प्रफुल्ल अपने कमरे में गए। काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने खिड़की से देखा, तो निगम कर्मचारी फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में परिवार उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
गांधी नगर थाना पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रफुल्ल पिछले कुछ महीनों से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।
यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की हो, इससे पहले भी वह एक बार सुसाइड का प्रयास कर चुके थे। प्रफुल्ल नगर निगम के पल्हर नगर जोन में सफाईकर्मी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके परिवार में एक विवाहित बहन और उनकी पत्नी हैं।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!