तनावमुक्त पुलिसिंग की राह पर चली मप्र पुलिस: डीजीपी कैलाश मकवाना को राष्ट्रीय सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
डंडे और रुआब से नहीं, ध्यान से मजबूत होती पुलिसिंग... मप्र पुलिस के इसी सोच आधारित प्रयोग को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है। मानसिक स्वास्थ्य को पुलिस सुधार की धुरी बनाने वाले इस नवाचार के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ‘प्रथम हार्टफुलनेस चेंज मेकर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान की घोषणा 21 दिसंबर को हैदराबाद स्थित कान्हा शांतिवनम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में की गई थी। बुधवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रतिनिधि एवं आईजी प्रशासन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने डीजीपी श्री मकवाना को अवॉर्ड सौंपा।
डीजीपी कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश पुलिस ने यह स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाया कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन, भावनात्मक स्थिरता और संवेदनशील व्यवहार इसकी मजबूत नींव हैं। इसी सोच के तहत वर्ष 2022 से मध्य प्रदेश पुलिस में हार्टफुलनेस मेडिटेशन को व्यवस्थित रूप से लागू किया गया।
फरवरी 2025 में हार्टफुलनेस संस्था के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से इस पहल को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में नवआरक्षकों को नियमित ध्यान अभ्यास कराया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 1000 प्रशिक्षित हार्टफुलनेस प्रशिक्षक सक्रिय हैं, वहीं पुलिस विभाग अपने इन-हाउस प्रशिक्षक भी तैयार कर रहा है।
ध्यान आधारित प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणामस्वरूप पुलिसकर्मियों की निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और भावनात्मक संतुलन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। इसके साथ ही समाज में पुलिस की छवि एक अधिक संवेदनशील और भरोसेमंद संस्था के रूप में उभर रही है।
आईजी प्रशासन रुचिवर्धन मिश्रा ने कहा कि योग, ध्यान और मानसिक कल्याण आधारित यह पहल देश में अपनी तरह का अग्रणी प्रयोग है, जो भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है।
हार्टफुलनेस संस्था ने डीजीपी कैलाश मकवाणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि करुणा, सेवा और मानवीय मूल्यों पर आधारित यह प्रयास यह संदेश देता है कि अच्छी पुलिसिंग की शुरुआत भीतर से मजबूत और संतुलित पुलिसकर्मी से होती है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!