अधिकतर कमिश्नर-कलेक्टर ऑफिस छोड़ने को राजी नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ‘गांव में रात गुजारो’ आदेश नजरअंदाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में प्रशासन को जनता के बीच ले जाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर को गांवों में रात्रि विश्राम और चौपाल लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन जमीनी हकीकत और ही कहानी बयां कर रही है।
अधिकांश जिलों में यह पहल कागजों तक सीमित है। गिने-चुने कलेक्टर ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। सवाल है क्या मुख्यमंत्री के निर्देश की अनदेखी हो रही है?
मुख्यमंत्री ने हाल ही में कलेक्टर-कमिश्नर सम्मेलन और समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है अधिकारी प्रशासन को दफ्तरों से निकालकर गांव-कस्बों तक ले जाएं। गांवों और कस्बों में रात्रि विश्राम करें, रात में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करें। गेहूं खरीदी, पेयजल और अन्य योजनाओं की जमीनी स्थिति परखें और समस्याओं का समाधान करें।
जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट
सरकार का मकसद स्पष्ट था फाइलों में चल रही योजनाओं की वास्तविकता को जमीन पर जाकर समझना और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाना। हालांकि, सख्त निर्देश के बावजूद अधिकांश जिलों में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिख रही है।
कई जिलों में न नियमित रात्रि विश्राम हो रहा है न चौपाल से व्यापक संवाद। सूत्रों के अनुसार, कुछ जिलों में औपचारिकता निभाने के लिए दौरे जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन प्रभावी नहीं हैं। न समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है न योजनाओं की वास्तविक समीक्षा।
पुराना मॉडल, नई उम्मीद
रात्रि विश्राम और चौपाल मॉडल नया नहीं है। पहले भी अधिकारी गांवों में रात बिताते और संवाद करते थे। बाद में यह व्यवस्था कमजोर पड़ गई थी। मुख्यमंत्री इसे फिर से सक्रिय करना चाहते हैं, ताकि योजनाओं की असली स्थिति सामने आए, किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनी जाएं और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित हो।
सफलता की कुंजी- नीयत और निगरानी
विशेषज्ञ मानते हैं इस पहल की सफलता पूरी तरह अधिकारियों की नीयत और निगरानी व्यवस्था पर निर्भर करेगी। अगर केवल औपचारिक दौरे बनकर रह गए तो असर सीमित रहेगा लेकिन ईमानदारी से अमल हुआ, तो यह ‘गांव की सरकार, गांव के बीच’ अवधारणा को फिर जीवंत कर सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही है अन्य जिलों के कलेक्टर गांव में रात कब बिताएंगे? क्या प्रशासन वास्तव में जनता के बीच पहुंचेगा या यह पहल भी कागजी बनकर रह जाएगी?
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!