चाकू की नोक पर पत्रकार से लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने रोका; बंधक बनाकर वसूले रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ लूट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात घर लौट रहे पत्रकार को बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।
परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाए
इसके बाद बदमाशों ने पत्रकार को एक कमरे में बंद कर दिया और परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाकर अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
लिफ्ट मांगने के बहाने बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, पत्रकार अनुज मीणा सोमवार रात अपना काम खत्म कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निशातपुरा क्षेत्र में एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद एक अन्य युवक अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
चाकू दिखाकर ले गए कमरे में
अनुज मीणा का आरोप है कि बाइक गिरते ही वहां तीन अन्य युवक भी पहुंच गए। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया और जबरन पास के एक कमरे में ले गए। कमरे में ले जाकर आरोपियों ने नकदी की मांग की। जब उनके पास पर्याप्त रकम नहीं मिली तो कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे परिचितों और रिश्तेदारों को फोन करवाकर ऑनलाइन पैसे मंगवाए। बाद में अलग-अलग माध्यमों से कुल 32 हजार रुपए अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। आरोप है कि करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद बदमाशों ने उन्हें रात लगभग 3 बजे छोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!