दो युवतियों ने की आत्महत्या: नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी; किराएदार युवती की भी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से सोमवार रात आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। आजाद नगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि खजराना इलाके में किराए के मकान में रह रही एक युवती ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
6 महीने पहले हुई थी शादी
आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय मनतसा की शादी करीब छह माह पहले धार निवासी मोईन खान से हुई थी। मोईन फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है। परिजनों के मुताबिक, मोईन के पिता की तबीयत खराब होने के कारण उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी वजह से दंपति पिछले लगभग एक महीने से इंदौर में रह रहे थे।
घर में अकेली थी नवविवाहिता
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे और मनतसा घर में अकेली थी। जब परिजन लौटे तो उसे फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
खजराना में युवती ने भी उठाया आत्मघाती कदम
दूसरी घटना खजराना थाना क्षेत्र की है। यहां किराए के मकान में रह रही 19 वर्षीय पलक अहिरवार ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसे उसके मित्र अमित साहू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, पलक मूल रूप से अशोकनगर जिले की रहने वाली थी और इंदौर में किराए पर रह रही थी।
परिजनों के आने का इंतजार
खजराना पुलिस का कहना है कि युवती के परिजन अभी इंदौर नहीं पहुंचे हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!