इस चिड़ियाघर में मिलेगा आभासी दुनिया का वास्तविक अनुभव: जल्द ही 14-डी थिएटर की होगी शुरुआत; देश का पहला प्राणी संग्रहालय बनेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में जल्द ही अत्याधुनिक 14-डी थिएटर की शुरुआत होने जा रही है। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार अगले 15 से 20 दिनों के भीतर यह सुविधा दर्शकों के लिए शुरू की जा सकती है। वर्तमान में तकनीकी परीक्षण और अंतिम स्तर की तैयारियां चल रही हैं, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।
चिड़ियाघर प्रबंधन का दावा है कि यह देश का पहला ऐसा प्राणी संग्रहालय होगा, जहां 14-डी थिएटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसे चिड़ियाघर परिसर की उस खाली जमीन पर विकसित किया गया है, जिसका पहले उपयोग नहीं हो रहा था। इस परियोजना पर वर्ष 2025 में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत काम शुरू किया गया था।
अंतिम चरण में तैयारियां
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि थिएटर के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम विभिन्न उपकरणों और विशेष प्रभावों (स्पेशल इफेक्ट्स) का परीक्षण कर रही है। सभी ट्रायल सफल होने के बाद इसे आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14-डी थिएटर शुरू होने के बाद यह चिड़ियाघर का प्रमुख आकर्षण बनेगा और पर्यटकों को एक नया एवं रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा।
वीआर ग्लास से मिलेगा वास्तविक रोमांच
थिएटर में फिल्म प्रदर्शन के दौरान दर्शकों को वर्चुअल रियलिटी (VR) ग्लास उपलब्ध कराए जाएंगे। इनकी मदद से दर्शक खुद को दृश्य का हिस्सा महसूस कर सकेंगे। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले दृश्य केवल देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनसे जुड़े प्रभाव भी महसूस किए जा सकेंगे।
उदाहरण के तौर पर, यदि फिल्म में बादलों की गर्जना दिखाई जाएगी तो उसकी आवाज और कंपन का अनुभव होगा। बारिश के दृश्य में पानी की बौछारों का एहसास कराया जाएगा, जबकि तेज हवा वाले दृश्यों में दर्शक हवा का प्रभाव महसूस कर सकेंगे। इसी तरह ऊंचाई, झटके और गति से जुड़े दृश्यों के दौरान सीटें भी उसी अनुरूप प्रतिक्रिया देंगी।
14 विशेष इफेक्ट्स देंगे अनूठा अनुभव
इस थिएटर की सबसे बड़ी खासियत इसके 14 विशेष प्रभाव (14-डी इफेक्ट) हैं, जो एक साथ काम करेंगे। ध्वनि, गति, कंपन, हवा, पानी और अन्य तकनीकी प्रभावों के संयोजन से दर्शकों को ऐसा अनुभव मिलेगा, मानो वे वास्तव में उसी वातावरण में मौजूद हों।
होलोग्राम जू और जंगल सफारी भी होंगे आकर्षण
14-डी थिएटर के साथ चिड़ियाघर परिसर में होलोग्राम जू भी विकसित किया जा रहा है। यहां आधुनिक होलोग्राम तकनीक के जरिए हवा में जीव-जंतुओं की त्रिआयामी (3D) आकृतियां दिखाई देंगी, जो दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।
वॉटरफॉल, कैफेटेरिया भी होगा
इसके अलावा परिसर में वॉटरफॉल, कैफेटेरिया, जंगल सफारी, भूलभुलैया (मेज) और अन्य मनोरंजक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय केवल वन्यजीवों को देखने का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि मनोरंजन, शिक्षा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम बन जाएगा।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रबंधन का मानना है कि 14-डी थिएटर और अन्य नई सुविधाओं के शुरू होने से इंदौर चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही यह बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनकर उभरेगा, जिससे शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!