खबर
Top News

कुएं से मिट्टी निकालते समय हादसा: करंट लगने से काका-भतीजे की मौत; गांव में पसरा मातम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 12:33 pm
शेयर करें:
कुएं से मिट्टी निकालते समय हादसा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के रावटी थाना क्षेत्र स्थित बजरंगगढ़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में काका और भतीजे की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों खेत पर बने कुएं से मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे, तभी बिजली की मोटर चालू होने से हादसा हो गया। एक ही परिवार के दो युवाओं की मौत से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर फैल गई।

मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर ग्राम बजरंगगढ़ में परिवार के सदस्य खेत स्थित जांबूवाला कुएं की सफाई और मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान 22 वर्षीय अनिल देवड़ा और उसका 17 वर्षीय भतीजा अजय देवड़ा कुएं में लगी पानी की मोटर के पास खड़े थे।

बताया जा रहा है कि उसी समय किसी ने मोटर चालू कर दी, जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद दोनों कुएं में गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को कुएं से बाहर निकालकर निजी वाहन से बाजना के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा
एक ही परिवार के दो युवाओं की असमय मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों ने दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली और एक ही दिन अंतिम संस्कार किया। इस भावुक दृश्य को देखकर गांव के लोग भी नम आंखों से उन्हें विदाई देते नजर आए।

पढ़ाई के लिए हॉस्टल में रहता था अजय
मृतक अजय देवड़ा रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। गर्मी की छुट्टियों में वह अपने गांव आया हुआ था। परिवार को उम्मीद थी कि पढ़-लिखकर वह घर का सहारा बनेगा, लेकिन हादसे ने सारी उम्मीदें छीन लीं।

चार साल पहले हुई थी अनिल की शादी
अनिल देवड़ा की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और दो वर्ष की एक बेटी है। परिवार के अनुसार वह खेती-किसानी और अन्य कामों में घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस
रावटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोटर चालू होने के दौरान सुरक्षा उपायों में कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 15 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 16 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 16 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 17 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 17 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 17 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 17 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 17 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 17 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 17 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 17 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 17 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 17 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 17 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!