एयरफोर्स अफसर की पत्नी से दुष्कर्म: पूर्व क्लासमेट ने बनाया धर्मांतरण का दबाव; फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागपुर।
भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व स्कूल सहपाठी पर रेप, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्लॉट खरीदने के बहाने बढ़ाया संपर्क
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है, जबकि उसके पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं और फिलहाल दूसरे शहर में तैनात हैं। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अयाज ताज मदारे ने फरवरी 2025 में प्लॉट खरीदने के बहाने महिला से संपर्क किया था।
नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि अयाज ने उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए गए।
वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
पीड़िता का आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो और तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे करीब चार लाख रुपए भी वसूल लिए।
जबरन धर्मांतरण और निकाह कराने का आरोप
महिला ने शिकायत में कहा है कि उस पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि 31 मई को उसे नागपुर के पास कलमेश्वर क्षेत्र ले जाया गया, जहां दो अन्य व्यक्तियों से मिलवाया गया।
शिकायत के अनुसार, वहां धार्मिक रस्में कराई गईं और उससे कथित रूप से जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया गया। बाद में उसे बताया गया कि उसका धर्मांतरण हो चुका है और उसका निकाह अयाज से करा दिया गया है।
पति को बताई पूरी घटना
महिला का कहना है कि 12 जून को जब उसके पति ड्यूटी से घर लौटे, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोनेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी अयाज ताज मदारे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण, आपराधिक धमकी और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
फोरेंसिक जांच जारी
जांच एजेंसियों ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!