मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश: इस योजना में शामिल होंगे प्रदेश के धार्मिक स्थल; सम्राट विक्रमादित्य अकादमी बनेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जगदीशपुर किले में कैबिनेट बैठक होगी
उन्होंने भोपाल के निकट स्थित ऐतिहासिक जगदीशपुर किले में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित करने की घोषणा की। साथ ही सम्राट वीर विक्रमादित्य के नाम पर एक अलग अकादमी स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
कला, संस्कृति और पुरातात्विक धरोहरें राज्य की अमूल्य संपदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति और पुरातात्विक धरोहरें राज्य की अमूल्य संपदा हैं। इन्हें संरक्षित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने संस्कृति विभाग के पुनर्संरचना (री-स्ट्रक्चरिंग) के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
सम्राट वीर विक्रमादित्य के जीवन, व्यक्तित्व और योगदान पर होगा शोध
बैठक में मुख्यमंत्री ने सम्राट वीर विक्रमादित्य के जीवन, व्यक्तित्व और योगदान पर शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक समर्पित अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि अकादमी के माध्यम से ऐतिहासिक अध्ययन, शोध और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।
जगदीशपुर किले को मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री ने भोपाल के समीप स्थित ऐतिहासिक जगदीशपुर किले की जानकारी लेते हुए कहा कि इसके गौरवशाली इतिहास को देशभर में पहचान दिलाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से जल्द ही यहां राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे किले के ऐतिहासिक महत्व को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का दायरा बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब तक योजना के तहत मुख्य रूप से राज्य के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों की यात्राएं कराई जाती थीं, लेकिन अब मध्यप्रदेश में स्थित दोनों ज्योतिर्लिंगों, प्रमुख शक्तिपीठों और अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा मिल सकेगी।
राम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रदेश के पर्यटन विकास और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ी हैं। वर्तमान में श्रीराम वन गमन पथ परियोजना के तहत लगभग 160 करोड़ रुपए के विकास कार्य जारी हैं।
चार विभाग मिलकर करेंगे धार्मिक पर्यटन का विकास
मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग द्वारा तैयार वित्तीय वर्ष 2026-27 के ‘कला पंचांग’ का विमोचन भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिल सके।
त्योहारों और लोक परंपराओं को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने आगामी छह महीनों में प्रदेशभर में प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों, मेलों और पर्वों को व्यापक स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आल्हा-ऊदल स्मृति समारोह, श्रावण महोत्सव, भुजरिया पर्व और नागपंचमी जैसे आयोजनों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने की बात कही। साथ ही प्रदेश से जुड़े कलाकारों और गायकों को स्थानीय मंचों पर प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।
4160 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य जारी
बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 17 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक परियोजनाओं तथा 20 संग्रहालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्ष 2023 से अब तक संस्कृति विभाग के अधीन लगभग 4160 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण और विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि पद्म पुरस्कारों के लिए प्रदेश के योग्य कलाकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों के नामों की अनुशंसा सक्रिय रूप से की जाए तथा जरूरतमंद पद्म सम्मान प्राप्त व्यक्तियों के लिए सहायता की स्थायी व्यवस्था तैयार की जाए।
संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!