दूषित पानी से बिगड़ी लोगों की तबीयत: उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत; 10 के बीमार होने की सूचना, इलाके में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दूषित पानी की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। भागीरथपुरा के बाद अब वार्ड क्रमांक 16 के महावीर नगर क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई से करीब 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
उल्टी-दस्त और पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, रहवासी कई दिनों से बदबूदार और दूषित पानी आने की शिकायत कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दूषित पानी पीने के बाद कई परिवारों में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के लक्षण सामने आए हैं।
इससे क्षेत्र में चिंता और नाराजगी का माहौल है। रहवासियों का आरोप है कि यदि नगर निगम समय रहते पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच और निगरानी करता, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।
सीवरेज का पानी मिलने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र के एकमात्र बोरवेल में सीवरेज का पानी मिल गया, जिसके कारण दूषित पानी सप्लाई लाइन के जरिए घरों तक पहुंचा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।
नगर निगम ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रहवासियों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया और बोरवेल तथा जल आपूर्ति व्यवस्था की जांच शुरू कर दी।
पानी के सैंपल भेजे गए लैब
नगर निगम ने पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दूषित पानी के स्रोत और समस्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
उबालकर पानी पीने की सलाह
नगर निगम अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रवासियों को फिलहाल पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
एनजीओ और निगम की टीम जुटी सर्वे में
नगर निगम और एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) की टीम भी क्षेत्र में पहुंची है। टीम प्रभावित परिवारों से जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग बीमार हुए हैं तथा दूषित पानी का असर किन-किन इलाकों तक पहुंचा है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!