खबर
Top News

ड्रग्स साम्राज्य की गॉड मदर गिरफ्तार ड्रग्स क्वीन की शिष्या: सीमा नाथ अब भी फरार एक लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाई, 26 केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 1:43 pm
शेयर करें:
ड्रग्स साम्राज्य की गॉड मदर गिरफ्तार ड्रग्स क्वीन की शिष्या

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
ड्रग्स तस्करी की दुनिया की एक बड़ी कड़ी कल पुलिस के हत्थे चढ़ गई। 26 आपराधिक मामलों में नामजद व ड्रग्स माफिया सीमा नाथ की गुरु मानी जाने वाली पांगू बाई को आजाद नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया। पंद्रह साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय पांगू बाई ने ही सीमा नाथ को अवैध शराब के कारोबार से निकालकर ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में उतारा था। विडंबना यह है कि गुरु तो सलाखों के पीछे पहुंच गई, लेकिन गवाह को धमकाने के मामले में नामजद सीमा नाथ और उसका पति महेश टोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया को खबर मिली कि 26 अपराधों से लदी पांगू बाई उर्फ सरिता पति विनय भूरिया भील कॉलोनी, मूसाखेड़ी फिर ड्रग्स का धंधा करने लगी है। उन्होंने एक टीम सक्रिय की और पांगू बाई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए निगरानी में लगा दिया। कल थाना बल के साथ एरिया डोमिनेशन मार्च पर थे कि उन्हें खबर लगी कि पांगू बाई ड्रग्स सप्लाई करने जा रही है। पांगू बाई की पुलिस से हुज्जतबाजी के रिकॉर्ड से परिचित टीआई भदौरिया ने महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को घेराबंदी और कार्रवाई के लिए भेजा। मौका मिलते ही मूसाखेड़ी में जाली वाला ग्राउंड पर पांगू बाई को दबोच लिया गया। तलाशी में उससे एक लाख रुपए मूल्य की 10 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।

बताते हैं पांगू बाई ने साल 2011 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और पहला केस आबकारी एक्ट का बना। साल 2025 तक उस पर 26 केस दर्ज हो गए। यानी वह बीते 15 सालों से सक्रिय अपराधी है। उसका नाम थाने की गुंडा लिस्ट में भी है। दर्ज केसों में छह केस एनडीपीएस एक्ट के, दो केस मारपीट के, एक केस शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का, 18 केस आबकारी एक्ट के जिनमें से चार केस 34 (2) आबकारी यानी बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़े जाने के हैं। अगस्त 23 में उसे 30 हजार रुपए से तीन साल के लिए बाउंड ओवर भी किया जा चुका है।

जेल में हुई दोस्ती और बन बैठी बड़ी सप्लायर
आजाद नगर थाना क्षेत्र की पांगू बाई नशे की बड़ी तस्कर है। जेल में बंद रहने के दौरान उसकी द्वारकापुरी की कुख्यात ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ से दोस्ती हुई थी। सीमा उसे मां कहने लगी थी। करीब नौ साल पहले तक सीमा सिर्फ अवैध शराब का कारोबार करती थी, लेकिन करीब तीन साल पहले पांगू बाई ने ही सीमा को ड्रग्स के अवैध कारोबार में उतारा था। सीमा नाथ सीधे प्रतापगढ़ (राजस्थान) के सप्लायरों से जुड़ी और कोरियर से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बुलवाने लगी। उसने नाबालिगों की टीम ड्रग्स सप्लाई के लिए खड़ी कर ली और बहुत ही कम समय में लाखों रुपए कमा लिए। ड्रग्स के एक केस में गवाह को धमकाने के मामले में परसों ही सदर बाजार पुलिस ने उस पर और उसके पति महेश टोपी पर केस दर्ज किया है, लेकिन पुलिस दोनों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

ये पांगू बाई के अपराधों की फेहरिस्त

थाना साल धारा

संयोगितागंज 2011 34 आबकारी एक्ट

संयोगितागंज 2012 34 आबकारी एक्ट

संयोगितागंज 2013 294.323.427.506.34 भादवि

संयोगितागंज 2013 294.323.427.506.34 भादवि

आजाद नगर 2015 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2016 34(2) आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2005 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2006 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2007 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2007 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2009 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2014 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2015 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2015 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2016 34 आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2016 34(2) आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2017 34(2) आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2017 353,332,336,147,323,427,506 भादवि

आजाद नगर 2019 34(2) आब. एक्ट

आजाद नगर 2022 49ए आबकारी एक्ट

आजाद नगर 2023 8/21 एनडीपीएस एक्ट

आजाद नगर 2023 8/21 एनडीपीएस एक्ट

आजाद नगर 2024 323.294.506.34 भादवि

आजाद नगर 2025 8/21 एनडीपीएस एक्ट

आजाद नगर 2025 8/21 एनडीपीएस एक्ट

आजाद नगर 2025 8/21 एनडीपीएस एक्ट


संबंधित समाचार

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

6 minutes ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

22 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

23 minutes ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

29 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

34 minutes ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

41 minutes ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 1 hour ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 1 hour ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 1 hour ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 3 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 3 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 4 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!