खबर
Top News

‘शराब छोड़ दे’ की समझाइश बनी जानलेवा, डंडे के वार से पुजारी की हत्या: सुबह आरती की तैयारी चल रही थी, तभी नशे में धुत कर्मचारी ने बरपा दिया कहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
‘शराब छोड़ दे’ की समझाइश बनी जानलेवा, डंडे के वार से पुजारी की हत्या

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आज अलसुबह एक मंदिर में ऐसा खूनी घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जिस मंदिर में सुबह भक्तों की आवाजाही शुरू होने वाली थी, वहीं कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंदिर के 70 वर्षीय संचालक कैलाश मोदी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मंदिर में ही काम करने वाले मुकेश शर्मा पर है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की गुरुनानक स्थित गुरुद्वारा के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक काॅलोनी में स्थित मंदिर में उस समय पूजन की तैयारी चल रही थी। जानकारी के मुताबिक कैलाश मोदी रोज की तरह मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी मंदिर में काम करने वाला मुकेश शर्मा वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था।

रोज-रोज की शराबखोरी से परेशान थे संचालक
स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश शर्मा लंबे समय से शराब पीने का आदी था। वह कई बार नशे की हालत में मंदिर पहुंच जाता था, जिससे मंदिर की व्यवस्था और माहौल प्रभावित होता था। कैलाश मोदी उसे कई बार समझा चुके थे कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर शराब पीकर आना ठीक नहीं है। इसके बावजूद उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। आज सुबह भी जब वह नशे में मंदिर पहुंचा तो कैलाश मोदी ने उसे फिर समझाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शराब पीकर मंदिर मत आया करो। लेकिन यही बात आरोपी को नागवार गुजर गई।

खून से लाल हुआ मंदिर परिसर
बताया जा रहा है कि आरोपी अचानक उग्र हो गया और पास में रखा डंडा उठा लिया। इसके बाद उसने मंदिर परिसर में ही कैलाश मोदी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में आरोपी ने कैलाश मोदी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडे का एक जोरदार वार सीधे उनके सिर पर लगा। िजससे उनके सिर से खून बहने लगा, इससे मंदिर परिसर खून से लथपथ हो गया। इसके बाद वो भागते हुए गुरुद्वारा तक पहुंच गए, आरोपी भी इसी दौरान पीछा करते हुए वहां पहंुच गया और दोबारा डंडे से हमला कर दिया। हमले से पुजारी वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौजूद लोगों ने तत्काल घायल कैलाश मोदी को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा
एसीपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश शर्मा को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह शराब पीकर मंदिर आने को लेकर हुई कहासुनी सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

21 minutes ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

37 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

38 minutes ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

44 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 1 hour ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 1 hour ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 2 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 2 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 3 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 4 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 4 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!