बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 155 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, उप सचिव और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।
देर रात करीब 2 बजे आदेश जारी
सरकार ने यह आदेश तबादला नीति की अंतिम तिथि पर देर रात करीब 2 बजे जारी किए। लंबे समय से लंबित इस सूची को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा चल रही थी, जिस पर आखिरकार मुहर लग गई। चूंकि सामान्य प्रशासन विभाग और कार्मिक विभाग मुख्यमंत्री के अधीन हैं, इसलिए पूरी प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री स्तर से भी नजर रखी गई।
पहले आदेश में 56 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
पहले आदेश के तहत 56 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें अपर कलेक्टर, उपायुक्त और उप सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, दतिया, सागर सहित कई जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
वैश्य को इंदौर का अपर कलेक्टर बनाया
रतलाम की अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को आगर-मालवा भेजा गया है। दतिया में पदस्थ महेंद्र सिंह कवचे को भोपाल स्थानांतरित किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर के क्षेत्रीय प्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य को इंदौर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
तृप्ति श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल से स्थानांतरित कर जनजातीय कार्य विभाग में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को राज्य लोक सेवा अभिकरण का संचालक बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ महीप किशोर तेजस्वी को मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSEDC) का मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
दूसरे आदेश में 99 से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण
दूसरे आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर स्तर के 99 से अधिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में वर्ष 2008 बैच से लेकर हाल ही में नियुक्त 2025 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं।
पंचायती राज विभाग में उप संचालक के पद पर पदस्थ प्रताप सिंह धुर्वे को मंडला जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। अशोक कुमार मांझी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। हरदा में पदस्थ सतीश कुमार राय को मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा कई परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर) डिप्टी कलेक्टरों को भी नई जिलास्तरीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अतिरिक्त प्रभारों में भी बदलाव
तबादला आदेश के साथ कई अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभारों में भी संशोधन किया गया है। कमल चंद्र नागर को परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। माधवी नागेंद्र को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से राहत दी गई है।
वहीं, अरुण कुमार सिंह को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में संचालक के पद पर पदस्थ संदीप अष्ठाना को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
संबंधित समाचार

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!