महामंडलेश्वर को मिली धमकी: 'अब तेरी बारी; मोदी और मोहन भी नहीं बचा पाएंगे'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के मंगलनाथ रोड स्थित गंगाघाट श्री मौन तीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।
गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
इस बार धमकी एक हस्तलिखित पत्र के माध्यम से दी गई है, जिसमें उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा पत्र सोमवार को गंगाघाट श्री मौन तीर्थ पीठ पहुंचा था।
मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की
मंगलवार को पत्र खोले जाने पर उसमें लिखी आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण सामग्री सामने आई। पत्र मिलने के बाद महामंडलेश्वर ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।
उत्तर प्रदेश से भेजा गया पत्र
बताया जा रहा है कि यह पत्र उत्तर प्रदेश के महू क्षेत्र से डाक के माध्यम से भेजा गया है। पत्र में धार्मिक भावनाओं से जुड़े आरोप लगाते हुए महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही लिखा गया है कि उन्हें कोई नहीं बचा सकेगा।
पूर्व में हुई चर्चित हत्याओं का भी उल्लेख
पत्र में पूर्व में हुई चर्चित हत्याओं का भी उल्लेख किया गया है और उन्हें उसी प्रकार का अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। पुलिस अब पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस को दी गई सूचना
महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज ने बताया कि पत्र मिलने के तुरंत बाद इसकी जानकारी उज्जैन पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और धार्मिक विषयों पर सक्रियता के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिलती रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में वड़ोदरा और उज्जैन में उन पर हमले भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पत्र में दी गई गंभीर धमकी
पत्र में दी गई धमकी में लिखा है कि ' सुबेर सुमनानंद, अब पानी सर के ऊपर जा रहा है। बार-बार मना करने पर भी तू अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। मुसलसल हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी कर रहा है। कन्हैया लाल दर्जी के कत्ल का वीडियो देख। दिल्ली में बकरीद पर काफिर पिल्ले की कुर्बानी का वीडियो देख। अब तेरी बारी है। जहन्नुम में जाएगा तू। तेरा मोदी और मोहन कोई बचा नहीं पाएगा, इंशाअल्लाह। बच सको तो बचो।'
2023 और 2025 में भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहला मामला नहीं है जब महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि को धमकी मिली हो। इससे पहले वर्ष 2023 और 2025 में भी उन्हें डाक के माध्यम से धमकी भरे पत्र भेजे जा चुके हैं।
वर्ष 2025 में प्रयागराज से भेजे गए एक उर्दू पत्र में उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। वहीं 2023 में अखाड़ा परिषद की बैठक के दौरान भी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उर्दू में धमकी भरा पत्र भेजा गया था।
धर्मांतरण और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी रहे चर्चा में
महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि पूर्व में कई सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपने आश्रम में कुछ मुस्लिम युवतियों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराने का दावा किया था। इसके अलावा हाल ही में एक मुस्लिम युवक को सनातन धर्म में शामिल कराने का भी मामला सामने आया था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पत्र के स्रोत, डाक संबंधी विवरण और लिखावट की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि धमकी देने वाला व्यक्ति अकेला है या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!