तबादला सूची में इस शहर पर सबसे ज्यादा मंथन: एक नाम ऐनवक्त पर जुड़ा; कई दावेदारों को नहीं मिली एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी होने से पहले देर रात तक मंत्रालय और उच्च प्रशासनिक स्तर पर व्यापक मंथन चलता रहा। खासतौर पर इंदौर को लेकर अंतिम समय तक कई नामों पर चर्चा होती रही। इसी दौरान अपर कलेक्टर रोशन राय का नाम अंतिम समय में सूची में जोड़ा गया और उनका तबादला मैहर कर दिया गया।
इंदौर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव
इस बार की तबादला सूची में इंदौर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इंदौर से नौ डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, जबकि दो एसडीएम पदोन्नत होकर अपर कलेक्टर बनाए गए हैं। इन तबादलों के बाद राऊ, सांवेर, खुड़ैल और देपालपुर एसडीएम पद रिक्त हो गए हैं।
इंदौर आने के कई दावेदारों को नहीं मिली मंजूरी
सूत्रों के अनुसार इंदौर पदस्थापना को लेकर अंतिम समय तक गहन विचार-विमर्श हुआ। तपीश पांडे, बजरंग बहादुर, प्रतुल सिन्हा, अनिल जैन और राजेश सिंह सहित कई अधिकारी इंदौर आने के प्रयास में थे। इनमें केवल राजेश सिंह को सफलता मिली।
राजेश सिंह पूर्व में इंदौर में नायब तहसीलदार रह चुके हैं और वर्तमान में मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी के रूप में कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव अनुराग जैन ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जो अधिकारी पहले इंदौर में पदस्थ रह चुके हैं, उन्हें दोबारा प्राथमिकता नहीं दी जाएगी और अन्य जिलों में अवसर दिए जाएंगे। इसी कारण कई दावेदारों के नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हो सके।
रोशन राय का तबादला बना चर्चा का विषय
तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा अपर कलेक्टर रोशन राय के नाम को लेकर रही। वे इंदौर में एडीएम के रूप में कार्यरत थे और उनका नाम अंतिम समय में सूची में जोड़ा गया। उन्हें मैहर में अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।
रोशन राय का तीन वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पहले स्थानांतरण होना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। प्रशासनिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं जरूर चल रही हैं।
अपर कलेक्टर स्तर पर बदलाव
नागरिक आपूर्ति निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रभारी अपर कलेक्टर के रूप में कार्यरत रिंकेश वैश्य को अब औपचारिक रूप से इंदौर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। हालांकि क्षेत्रीय प्रबंधक का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।
वहीं नगर निगम इंदौर में पदस्थ नरेंद्र नाथ पांडे को मुख्य महाप्रबंधक, एमपीआईडीसी इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से उनके स्थानांतरण की चर्चा चल रही थी।
दो एसडीएम बने अपर कलेक्टर
राऊ एसडीएम गोपाल वर्मा और सांवेर एसडीएम राकेश त्रिपाठी को पदोन्नति देते हुए अपर कलेक्टर बनाया गया है।
गोपाल वर्मा को उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, भोपाल पदस्थ किया गया है, जबकि राकेश त्रिपाठी को अपर कलेक्टर दमोह नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों को इंदौर में ही पदस्थ रखने का प्रयास किया गया था, लेकिन मुख्य सचिव स्तर पर इसे मंजूरी नहीं मिली।
इंदौर से स्थानांतरित हुए अधिकारी
इंदौर से जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें नीरज खरे–संयुक्त कलेक्टर, टीकमगढ़, प्रदीप सोनी–संयुक्त कलेक्टर, आलीराजपुर, ओमनारायण बड़कुल–संयुक्त कलेक्टर, विदिशा, कल्याणी पाण्डेय–संयुक्त कलेक्टर, अवर सचिव, कार्मिक विभाग, भोपाल, प्रिया आशीष पटेल–संयुक्त कलेक्टर, खंडवा, सीमा कनेश–प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, शाजापुर, प्रियंका चौरसिया–प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, रतलाम शामिल हैं।
इंदौर में आए नए अधिकारी
इंदौर में छह नए अधिकारियों राहुल गुप्ता–संयुक्त कलेक्टर, धार से इंदौर, श्रुति अग्रवाल–संयुक्त कलेक्टर, दतिया से इंदौर, लोकेंद्र सिंह सरल–संयुक्त कलेक्टर, दतिया से इंदौर, अलका सिंह वामनकर–प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, भोपाल से इंदौर, हरिशंकर विश्वकर्मा–प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, विदिशा से इंदौर, राजेश सिंह–प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, मुख्य सचिव कार्यालय से इंदौर की पदस्थापना की गई है।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव
तहसीलदार स्तर पर ममता मिमरोट को माफी अधिकारी, इंदौर बनाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश चौरमा, विराट अवस्थी, सहदेव मोरे, सपना शर्मा और राकेश यादव की इंदौर में पदस्थापना हुई है। वहीं बलवीर राजपूत का तबादला इंदौर से बुरहानपुर और याचना दीक्षित का इंदौर से खंडवा किया गया है।नायब तहसीलदारों में हर्षा वर्मा, नीरज प्रजापति, विजेंद्र सिंह कटारे, प्रियंका जैन, सुधीर शर्मा और आनंद जायसवाल को इंदौर भेजा गया है। जबकि दयाराम निगम का स्थानांतरण शाजापुर किया गया है।
अपर कलेक्टरों की कमी बरकरार
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बावजूद इंदौर में अपर कलेक्टरों की कमी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है। रिंकेश वैश्य पहले से ही प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे, जबकि रोशन राय के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
अपर कलेक्टर निशा डामोर स्वास्थ्य कारणों से लंबे समय से अवकाश पर हैं। ऐसी स्थिति में वर्तमान में नवजीवन विजय पवार और रिंकेश वैश्य ही सक्रिय रूप से जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, जबकि इंदौर में अपर कलेक्टर के कुल पांच पद स्वीकृत हैं। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि जल्द ही आईएएस अधिकारियों की एक छोटी तबादला सूची जारी हो सकती है, जिसमें इंदौर को एक नया आईएएस अपर कलेक्टर मिल सकता है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!