दो दिन में 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन: अमरनाथ यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
साफ मौसम के बीच बालटाल और पहलगाम से श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। गत दिवस पारंपरिक पहलगाम मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु भी शनिवार को पवित्र गुफा में पहुंच गए और पहलगाम और बालटाल दोनों तरफ से 20145 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
इसके साथ दो दिन में 32313 श्रद्धालु बाबा के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। इस बीच आधार शिविर जम्मू से तड़के 259 वाहनों में 4812 श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ।
इसमें बालटाल से 2041 और पहलगाम रूट से 2771 श्रद्धालु गए। बाबा बर्फानी के दर्शनों को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहलगाम और बालटाल रूट से श्रद्धालु बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
लंगर वाले सेवा भाव से श्रद्धालुओं के लिए लंगर परोस रहे है तो वहीं सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित बना रहे हैं।
इस बार बालटाल से पवित्र गुफा तक के रास्ते को चौड़ा किया गया है और पूरे मार्ग पर साइडों में रेलिंग लगाई है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत हुई है।
श्रीनगर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग और आइजी वीके बिर्दी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
यात्रा मार्गों पर आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विश्राम स्थल, आपदा प्रबंधन दल तथा पर्याप्त रोशनी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित यात्रा क्षमता का सख्ती से पालन कर रहा है।
3 दिन में 4 जत्थे रवाना
लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने 2 जुलाई को 4,822 यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया था। दूसरे जत्थे में 3,865 यात्री शामिल थे, जबकि शनिवार को बेस कैंप से रवाना किए गए तीसरे जत्थे में 4,812 यात्री रवाना हुए।
रविवार को चौथे जत्थे में 6721 श्रद्धालु शामिल हुए। कुमार ने कहा कि प्रशासन ने पहले से रजिस्टर्ड यात्रियों के लिए RFID वितरण केंद्र बनाए हैं। यह मौके पर (तत्काल) रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दे रहा है।
पहले से रजिस्टर्ड यात्रियों की रवानगी पहले करवाई जाती है। अगर डेली कोटा बचता है, तब तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए दिया जाता है।
हालांकि, गुफा मंदिर के रास्ते में नाजुक भौगोलिक स्थिति, ग्लेशियर वाले इलाके और मौसम के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हर दिन जाने वाले यात्रियों की संख्या तय की जाती है।
भारी भीड़ को संभालने के लिए, प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे लोगों को लगभग 12,000 टोकन बांटे हैं। टोकन सिस्टम से तीर्थयात्री अपनी तय रजिस्ट्रेशन तारीख पर वापस आ सकते हैं।
40 दिन में घटकर चार फीट के हुए बाबा बर्फानी
अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार 4 फीट रह गया है। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था।
29 जून को प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 3 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 4 फीट का दिखाई दे रहा है। इसकी चौड़ाई भी घट गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!