शहर में मानसून का दमदार आगाज: पहले ही दिन ढाई इंच बारिश; कई जगह जलभराव, आज भी बारिश के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जुलाई के पहले ही दिन मानसून ने इंदौर में जोरदार दस्तक देते हुए शहर को झमाझम बारिश से तरबतर कर दिया। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद बुधवार शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट ली।
काले घने बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में मूसलधार हो गई और लगभग तीन घंटे में शहर में ढाई इंच वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश के साथ ही चालू मानसून सीजन में अब तक कुल सात इंच बारिश हो चुकी है। देर रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा, जबकि गुरुवार सुबह से भी आसमान बादलों से ढका हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
बारिश का सबसे अधिक असर शहर की यातायात व्यवस्था और निचले इलाकों में देखने को मिला। पूर्वी रिंग रोड के रोबोट चौराहे से लेकर पश्चिमी क्षेत्र के फूटी कोठी चौराहे तक कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
पश्चिमी क्षेत्र के सुदामा नगर, द्वारकापुरी, प्रजापत नगर, साईं बाबा नगर, ऋषि पैलेस, अहीरखेड़ी और स्कीम-71 सहित अनेक कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों के भीतर तक पहुंच गया। द्वारकापुरी में गंदा पानी घरों में घुसने से रहवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे दोपहिया वाहन और ऑटो गड्ढों में फंसते रहे।
शहर के प्रमुख मार्गों एबी रोड, रसोमा चौराहा, रेडिसन, रोबोट चौराहा, बॉम्बे हॉस्पिटल, देवास नाका, निरंजनपुर और निपानिया क्षेत्र में घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। बीआरटीएस हटने के बाद भी विजय नगर से एलआईजी चौराहे तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। विजय नगर और रसोमा चौराहा तालाब जैसे नजर आए, जहां वाहन चालकों को पानी के बीच से निकलना पड़ा।
एमआर-11 कॉरिडोर के निपानिया, लसूड़िया मोरी, तलावली चांदा तथा आसपास की टाउनशिपों में भी जल निकासी व्यवस्था जवाब देती दिखाई दी। कई मार्ग पानी भरने के कारण बंद जैसे हो गए, जबकि पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में सक्रिय मौसम प्रणाली का प्रभाव मुंबई से लेकर इंदौर तक बना हुआ है। इसी के कारण इस मानसून सीजन में पहली बार पूरे शहर में एक साथ व्यापक और तेज वर्षा दर्ज की गई है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में और गिरावट आने तथा उमस से राहत मिलने के आसार हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर में जुलाई माह की औसत वर्षा लगभग 12 इंच मानी जाती है और औसतन 13 दिन बारिश होती है। शहर में 24 घंटे में सर्वाधिक 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 27 जुलाई 1913 का है, जबकि जुलाई 1973 में पूरे महीने 30.5 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले वर्ष 2025 में जुलाई के दौरान मात्र 6 इंच बारिश हुई थी, जो हाल के वर्षों में सबसे कम रही। इसके मुकाबले इस वर्ष जुलाई की शुरुआत ही ढाई इंच बारिश के साथ होने से मानसून के बेहतर रहने की उम्मीद बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!