MP में फिर एक्टिव मानसून: नदियां उफान पर; रामघाट की सीढ़ियां डूबीं, 13 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सतना के तराई क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
SDRF की टीम भी तैनात
सोमवार सुबह तक चित्रकूट के रामघाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गईं। घाट किनारे की दुकानों में भी पानी घुस गया, जिसके बाद दुकानदारों ने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। सुरक्षा के लिए SDRF की टीम भी तैनात की गई है।
सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
वहीं सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी से आया स्ट्रॉन्ग सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से एक मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है। इसका असर अगले दो दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में देखने को मिलेगा।
17, 18 और 19 अगस्त को भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। 15 से 21 अगस्त के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का दौर बना रहेगा।
प्रदेश में 21.4 इंच बारिश, सामान्य से 3 इंच कम
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 544.4 मिमी यानी करीब 21.4 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 618.8 मिमी यानी 24.4 इंच के मुकाबले प्रदेश में करीब 3 इंच कम बारिश हुई है।
ओवरऑल प्रदेश में बारिश सामान्य से 12% कम है। पूर्वी हिस्से में सामान्य से 18% और पश्चिमी हिस्से में करीब 6% कम बारिश दर्ज की गई है।
43 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में करीब 19% तक कम बारिश दर्ज की गई है। कुल मिलाकर 43 जिलों में सामान्य से 2% से 54% तक कम बारिश हुई है।
इसके विपरीत भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इन जिलों में भी बारिश के आसार
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रीवा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!