AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी: युवती का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए क्या नहीं किया; आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एकतरफा प्यार और युवती को परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। खुड़ैल थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा को खातीवाला टैंक निवासी एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए उसके जीजा से लेकर बहन, भाभी और अन्य रिश्तेदारों तक को फोन और मैसेज किए।
वह युवती का नंबर देने वाले को 40 से 50 हजार रुपए देने का लालच भी दे रहा था। जब परिवार ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर AI की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी।
इतना ही नहीं, उसने युवती की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर छात्रा परिजनों के साथ खुड़ैल थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी नवीन शर्मा उर्फ शिवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सनावदिया क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने नवीन शर्मा उर्फ शिवा निवासी खातीवाला टैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2026 से आरोपी उसके जीजा को वॉट्सऐप पर लगातार कॉल और मैसेज कर रहा था। वह किसी भी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल करना चाहता था।
जब जीजा ने उससे नंबर मांगने की वजह पूछी तो आरोपी ने कहा कि वह छात्रा को पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है।
जीजा ने नंबर देने से इनकार किया तो आरोपी ने परिवार के दूसरे सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया। उसने छात्रा की बड़ी बहन, भाभी और भाभी की बहन को भी इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर मैसेज किए। कभी पैसों का लेन-देन होने का बहाना बनाता तो कभी छात्रा से बात कराने की मांग करता था।
आरोपी की जिद लगातार बढ़ती जा रही थी। वह छात्रा का मोबाइल नंबर पाने के लिए उसके रिश्तेदारों को 40 से 50 हजार रुपए तक देने की बात कह रहा था। उसका कहना था कि जो भी उसे छात्रा का नंबर उपलब्ध कराएगा, उसे इसके बदले मोटी रकम दी जाएगी।
आरोपी रिश्तेदारों के सामने छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बताने लगा था। शिकायत के अनुसार, वह छात्रा को लेकर अश्लील और भ्रामक बातें भी फैलाने लगा। परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। इस पूरे घटनाक्रम से छात्रा और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया।
आरोपी की लगातार हरकतों से परेशान होकर छात्रा के भाई विक्की ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसने रिश्तेदारों से जानकारी जुटाकर नवीन का मोबाइल नंबर हासिल किया और उससे बात करने का फैसला किया।
इसी दौरान भाभी की बहन से विक्की का मोबाइल नंबर मिलने के बाद आरोपी ने उसे वॉट्सऐप कॉल किया। बातचीत में विक्की ने अपनी बहन के बारे में झूठी और आपत्तिजनक बातें फैलाने पर नाराजगी जताई। इस पर आरोपी कथित तौर पर भड़क गया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने विक्की को धमकी दी कि यदि उसने अपनी बहन का मोबाइल नंबर नहीं दिया और उससे बात नहीं कराई तो वह AI की मदद से उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकी के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।
आरोपी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि छात्रा उसकी है और वह उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से नहीं होने देगा। यदि परिवार ने उसकी शादी कहीं और कराई तो वह उसे जान से मार देगा।
इस तरह आरोपी छात्रा के मोबाइल नंबर की मांग करने के साथ ही उसके परिवार पर दबाव बना रहा था। परिजनों के मुताबिक, लगातार कॉल, मैसेज और धमकियों के कारण घर का माहौल भी प्रभावित हो रहा था। परिवार को छात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका परिवार सिंधी कॉलोनी में रहता था। घर के पास ही भारत गारमेंट्स नाम की कपड़े की दुकान थी। आरोपी नवीन शर्मा इसी दुकान पर काम करता था।
उस समय छात्रा अपने परिवार के साथ कपड़े खरीदने दुकान पर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे देखा था। इसके कुछ समय बाद छात्रा का परिवार सिंधी कॉलोनी से सनावदिया क्षेत्र में रहने चला गया। हालांकि, शिकायत के अनुसार आरोपी ने छात्रा का पीछा करना और उससे शादी करने की जिद करना नहीं छोड़ा।
अब वह दो साल पुरानी मुलाकात के आधार पर छात्रा से शादी करने की बात कह रहा था। छात्रा का नंबर नहीं मिलने पर उसने उसके रिश्तेदारों से संपर्क करना शुरू किया और विरोध करने पर धमकियां देने लगा।
लगातार परेशान किए जाने, रिश्तेदारों को फोन करने, बदनाम करने और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर छात्रा 14 नवंबर की रात अपने परिजनों के साथ खुड़ैल थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए नवीन शर्मा उर्फ शिवा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस AI की मदद से अश्लील तस्वीरें बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी सहित शिकायत में बताए गए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!