खबर
Top News

प्रसिद्ध अभिनेता के घर फायरिंग की साजिश नाकाम: 2 शूटर गिरफ्तार; इस कथित बयान को लेकर निशाने पर, पहले मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 11:34 am
शेयर करें:
प्रसिद्ध अभिनेता के घर फायरिंग की साजिश नाकाम

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। उनके मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर फायरिंग करने की कथित योजना बना रहे दो शॉर्पशूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते थे।

जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर अमिताभ बच्चन के कथित बयान से नाराज था और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी।

हालांकि, अमिताभ बच्चन ऐसे किसी बयान को देने से इनकार कर चुके हैं। पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग की कथित साजिश समय रहते नाकाम हो गई।

दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक, दोनों आरोपियों को अलग-अलग काम सौंपे गए थे। एक आरोपी को मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर फायरिंग करनी थी, जबकि दूसरे को दिल्ली में एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए हमला करना था।

पुलिस के अनुसार, दीपक सिंह को मुंबई में रुककर अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

वहीं, विकास ठाकुर को मुंबई से दिल्ली भेजा गया था, जहां उसे एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए उसके ऊपर गोलीबारी करनी थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दीपक सिंह का नाम पंजाब के अमृतसर में हुए इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में भी सामने आया था।

3 अक्टूबर को हुई इस हत्या के मामले में दीपक वांटेड था। इस मामले में उसके साथ शामिल पलविंदर सिंह उर्फ काका को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, दीपक को मुंबई में लंबे समय तक रुकने के लिए कहा गया था, ताकि वह अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर फायरिंग की योजना को अंजाम दे सके।

दूसरी ओर, विकास ठाकुर को दिल्ली के एक कारोबारी पर हमला करने की जिम्मेदारी मिली थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गैंगस्टर और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने के पीछे 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर उनके कथित बयान को वजह बताया जा रहा है।

कुछ सिख संगठनों और दंगों की गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल के बाहर अमिताभ बच्चन ने भीड़ को उकसाया था।

शिकायतकर्ताओं का दावा था कि दूरदर्शन के लाइव प्रसारण के दौरान अमिताभ ने हाथ उठाकर 'खून का बदला खून' और 'खून के छींटे सिखों के घरों तक पहुंचने चाहिए' जैसे नारे लगाए थे।

हालांकि, इस कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन ने इन आरोपों और कथित बयान को खारिज किया है।

अक्टूबर 2014 में सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की एक संघीय अदालत में अमिताभ बच्चन के कथित बयान को लेकर दीवानी मुकदमा दायर किया था। इस मामले में बच्चन ने कानूनी रूप से अपना पक्ष रखते हुए आरोपों का खंडन किया था।

वहीं, भारत की किसी भी जांच एजेंसी ने 1984 के दंगों में अमिताभ बच्चन को आरोपी नहीं बनाया और न ही उनके खिलाफ इस मामले में कोई सबूत सामने आया।

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को लेकर पिछले दिनों धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला भी सामने आया था। 6 नवंबर को बंगले को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भेजा गया था।

23 अक्टूबर को मिले ईमेल में 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ-साथ अभिनेता दिलजीत दोसांझ को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी।

ईमेल में दावा किया गया था कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उन पर भी हमला किया जाएगा। साथ ही 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत को आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई थी।

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने बीएमसी मुख्यालय में तलाशी अभियान चलाया था। मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यालयों सहित विभिन्न कक्षों की जांच की गई थी।

23 अक्टूबर को धमकी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई थी। इसी दौरान वह एक कार्यक्रम में बुलेटप्रूफ केबिन के भीतर बैठे दिखाई दिए थे।

उनकी इस तस्वीर और वीडियो की काफी चर्चा हुई थी। अब उनके बंगले के बाहर फायरिंग की कथित साजिश में दो शूटरों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

मुंबई में फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाने की घटनाओं के बीच 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर भी फायरिंग हुई थी।

घटना उस समय हुई जब टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे। हमले में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

लगातार सामने आ रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं के बाद मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग की कथित साजिश में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के जरिए पुलिस गैंगस्टर के नेटवर्क, साजिश में शामिल अन्य लोगों और संभावित टारगेट के बारे में जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 7 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 7 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 7 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 7 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 7 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 7 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 7 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 7 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 7 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 8 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 8 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 8 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 8 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 8 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 8 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 8 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!