जल संकट के बीच पानी का दुरुपयोग: शिकायतों के बाद भी नहीं काटे कनेक्शन; इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जल संकट और नर्मदा पानी के दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम के ड्रेनेज विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के बावजूद कई स्थानों पर नर्मदा पानी और सरकारी बोरिंग के कनेक्शन जारी रहने की शिकायत सामने आई है।
आरोप है कि संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर सौरभ सुमैया को कई बार सूचना और शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया था कि शहर में निर्माण कार्यों, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में नर्मदा तथा बोरिंग के पानी का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
निगम ने ऐसे मामलों में कनेक्शन काटने और कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद कई जगह नियमों का खुलेआम उल्लंघन जारी है। उषागंज छावनी जोन 11 वार्ड 55 के स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद अवैध कनेक्शन नहीं काटे गए। रहवासियों का कहना है कि एक ओर आम जनता पानी की कमी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी पानी का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है।
नगर निगम की सार्वजनिक सूचना के अनुसार शहर में जल संरक्षण संरचना बनाना भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही व्यावसायिक उपयोग के लिए नर्मदा पानी के इस्तेमाल पर सख्ती बरतने की बात कही गई थी। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
अब इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अवैध कनेक्शन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!