खबर
Top News

महापौर और अध्यक्ष ने रोकी एमआईसी बनने की राह: विधायक को दे रहे दांव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
महापौर और अध्यक्ष ने रोकी एमआईसी बनने की राह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेढ़ वर्ष बाद भाजपा में वापसी करने के बाद जीतू यादव को एमआईसी में शामिल करने की राह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने रोड़ा अटका दिया है। उन्होंने विधायक रमेश मेंदोला को भी दांव देते हुए यादव को एमआईसी में शामिल करने से रोक दिया है। महापौर और नगराध्यक्ष किसी भी स्थिति में यादव की एमआईसी में वापसी नहीं चाहते।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्टी को जो फीडबैक दिया है, उसके कारण यादव की एमआईसी में वापसी रुक गई है। संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत ने भी नगराध्यक्ष और महापौर से चर्चा के बाद जीतू यादव की एमआईसी सदस्यता को होल्ड पर रख दिया है।

इसकी आशंका तभी से थी, जिस दिन जीतू यादव की भाजपा में वापसी हुई। उसी दिन महापौर ने उनके विद्युत यांत्रिकी विभाग को राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान को दे दिया था। वापसी का पत्र सार्वजनिक होने के कुछ घंटे पूर्व ही महापौर ने यादव के विभाग चौहान को दिए, जिससे पता चलता है कि वे नहीं चाहते कि यादव की एमआईसी में वापसी हो। सूत्र बताते हैं कि महापौर को एक संगठन पदाधिकारी ने यादव की भाजपा में वापसी की जानकारी दे दी थी।

सवाल यही है कि यदि महापौर को लग रहा था कि इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है तो वे 18 माह तक इंतजार क्यों करते रहे? प्रभार किसी और को देना था तो पहले ही देते। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को इस बात पर आपत्ति है कि महापौर और नगर अध्यक्ष दलित समाज से आने वाले एक पार्षद को क्यों रोक रहे हैं? दरअसल, जीतू यादव, जाटव समाज से आते हैं और उनके साथ संगठन के इस व्यवहार से भाजपा के अजा नेताओं में भी आक्रोश है।

जीतू यादव के मामले में इंदौर संगठन की भूमिका पर पहले से ही सवाल उठाए जाते रहे हैं। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन ने जीतू यादव को निकालने का फैसला हड़बड़ी में लिया था। इस मामले में ठीक से पड़ताल भी नहीं की गई थी। यादव को पार्षद कमलेश कालरा कांड में पुलिस द्वारा क्लीनचिट देने के बाद वापसी हुई थी।

दादा के नाम पर राजनीति और अब दादा को ही धोखा!
भाजपा के नेताओं का कहना है कि नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा खुद को दादा यानी रमेश मेंदोला का कट्टर समर्थक बताते रहे हैं। अब उनकी मंशा के खिलाफ ही काम कर रहे हैं। महापौर का पूरा साथ उनको मिल रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा चौहान को प्रभार इसलिए दिया, क्योंकि काम अटक रहे थे।

अब पार्टी जैसा कहेगी, वैसा कर देंगे। मिश्रा ने कहा है कि संगठन की ओर से यादव को एमआईसी में शामिल करने के लिए हां कर चुके हैं, तो क्या ये झूठ था या...। इस तरह उन्होंने महापौर के पाले में गेंद फेंक दी। क्या दोनों मिलकर विधायक रमेश मेंदोला के साथ खेला नहीं कर रहे हैं?

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 3 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 3 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 4 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 4 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 4 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 4 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 4 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 4 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 4 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 4 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 4 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 4 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 4 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 4 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 5 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 5 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 5 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 5 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 5 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!