पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन: बड़ा नेता गिरफ्तार; सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। मंगलवार को रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अधिकारों, महंगाई और प्रशासनिक नीतियों को लेकर नाराजगी जताई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि पीओके की अलग पहचान है और उसे पाकिस्तान का हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए।
जेएएसी प्रमुख शौकत नवाज मीर गिरफ्तार
यह आंदोलन जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी ( जेएएसी) के नेतृत्व में चल रहा है। जेएएसी प्रमुख शौकत नवाज मीर को उनके दो साथियों के साथ धीरकोट के सांगर फत्तारे क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा संगठन के 600 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
एक करोड़ रुपये के इनाम की थी घोषणा
रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने शौकत नवाज मीर और अन्य प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
'हमें नहीं, पाकिस्तान को हमारी जरूरत'
प्रदर्शन के दौरान जेएएसी नेता सरदार अमन खान ने कहा कि यदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित रही तो लोग अपने अस्तित्व के लिए वैकल्पिक रास्ते अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए जानबूझकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित कर रही है।
महंगाई से शुरू हुआ आंदोलन, अब बना राजनीतिक विरोध
बताया जा रहा है कि आंदोलन की शुरुआत महंगाई, खाद्य संकट, बढ़ती कीमतों और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी समस्याओं को लेकर हुई थी। धीरे-धीरे यह पाकिस्तान सरकार के खिलाफ व्यापक राजनीतिक विरोध में बदल गया।
हाल के दिनों में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान के बाद भी विवाद बढ़ गया, जिसमें उन्होंने रावलकोट और मीरपुर के लोगों को 'असल कश्मीरी नहीं' बताया था। इसके बाद आंदोलन और तेज हो गया।
आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कार्रवाई
जेएएसी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पाकिस्तान सरकार ने 5 जून को जेएएसी पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है।
इंटरनेट सेवाएं प्रभावित, झड़पों में 22 मौतों का दावा
जून की शुरुआत से पीओके के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं सीमित कर दी गई हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंदोलन से जुड़े वीडियो और तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह भी दावा किया गया है कि पिछले दो सप्ताह में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 22 लोगों की मौत हुई है।
27 जुलाई को होने हैं विधानसभा चुनाव
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 27 जुलाई को विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 53 सदस्यीय विधानसभा में 45 सीटों पर प्रत्यक्ष चुनाव होंगे, जबकि 8 सीटें महिलाओं, तकनीकी विशेषज्ञों और धार्मिक विद्वानों के लिए आरक्षित हैं। चुनाव से पहले बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने क्षेत्र के राजनीतिक माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!