इंस्टीट्यूट में भीषण आग: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे छात्र; कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक इंस्टीट्यूट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद छात्रों और कर्मचारियों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जान बचाने के लिए कई लोगों को पहली मंजिल से छलांग लगानी पड़ी, जिससे कई छात्र घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लोग बाहर निकलने के लिए इधर-उधर भागने लगे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही भवन में धुआं भर गया और लोग बाहर निकलने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने खिड़कियों और बालकनी से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
एक युवक ने ऊपर से छलांग लगाई
घटना के दौरान एक युवक ने आग की लपटों से बचने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी, लेकिन वह नीचे लगी लोहे की नुकीली ग्रिल पर जा गिरा। हादसे में ग्रिल उसके पेट में घुस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
निचले हिस्से में पेट शॉप और क्लीनिक संचालित
जिस इमारत में आग लगी, उसके निचले हिस्से में पेट शॉप और क्लीनिक संचालित हो रही थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर हेड हॉपर्स स्टूडियोज नामक संस्थान था। यहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग से जुड़ा प्रशिक्षण एवं कार्य किया जाता था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!