खबर
Top News

बैग फैक्ट्री में भीषण आग: इतने मजदूरों को सुरक्षित निकाला; थिनर-पेंट ड्रम बने वजह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 मई 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
बैग फैक्ट्री में भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे परिसर से आसमान तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

जानकारी के अनुसार, आग फ्लेक्सिटफ टेक्नालॉजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी, जहां थिनर, पेंट के ड्रम और प्लास्टिक सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे यार्ड से धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई।

घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 90 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और कंपनी प्रबंधन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल या झुलसने की सूचना नहीं है।

कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर दीपक दुबे के मुताबिक, स्क्रैप यार्ड में भारी मात्रा में थिनर और पेंट के ड्रम रखे होने से आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनकर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें सक्रिय हो गई थीं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

आग बुझाने के लिए छह दमकल वाहन लगातार मशक्कत कर रहे हैं। फैक्ट्री परिसर और आसपास एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे के बाद फैक्ट्री के सुरक्षा इंतजामों और औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान
Top News

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

about 21 hours ago
देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़
Top News

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

about 21 hours ago
नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा
Top News

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

about 21 hours ago
‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच
Top News

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

about 22 hours ago
पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई
Top News

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

about 22 hours ago
दुर्लभ केस में कमाल
Top News

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

about 22 hours ago
कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल
Top News

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

about 23 hours ago
मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात
Top News

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

about 23 hours ago
250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर
Top News

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

about 23 hours ago
राखियों से सजी कलाई
Top News

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

about 24 hours ago
बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत
Top News

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

about 24 hours ago
डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान
Top News

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

1 day ago
नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
Top News

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

1 day ago
मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे
Top News

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

1 day ago
गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य
Top News

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

1 day ago
वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान
Top News

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

1 day ago
थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
Top News

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

1 day ago
जुलूस में क्या उड़ाया
Top News

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

1 day ago
20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर
Top News

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

1 day ago
चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध
Top News

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!