कंपनी में जोरदार धमाका: नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
पीथमपुर सेक्टर-3 के इंडोरामा क्षेत्र स्थित मित्तल कंपनी में मंगलवार सुबह अचानक तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया। करीब 11 बजे नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक का निचला हिस्सा फट गया, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में भी लोगों में दहशत फैल गई। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे तीन कर्मचारी घायल हो गए।
तीन मजदूर घायल, दो की हालत नाजुक
धमाके के बाद कंपनी के कर्मचारियों और राहत दल ने घायलों को बाहर निकाला। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को श्रीनाथ प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उनका उपचार जारी है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव दल ने स्थिति को नियंत्रित किया और फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। फिलहाल कंपनी परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
जांच में जुटी टीम
नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक का निचला हिस्सा किन परिस्थितियों में फटा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट की वजह तकनीकी खराबी, दबाव या कोई अन्य कारण था।
घायलों की पहचान
हादसे में घायल कर्मचारियों की पहचान शिवम शर्मा (30), पिता मधुसूदन शर्मा, निवासी जाओरा कॉलोनी, सेक्टर-3, पीथमपुर। पुखराज पाटीदार (46), पिता बाबूलालजी पाटीदार, निवासी घाटा बिल्लोद।
सतेंद्र राठौर (41), पिता शिवराज सिंह राठौर, निवासी भोजपुरी कॉलोनी, थाना बेटमा, जिला इंदौर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद विस्फोट की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!