ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान: जांच के बाद पति-सास पर केस दर्ज; सुसाइड नोट में महिला ने किया था अपनी पीड़ा का उल्लेख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पूरी होने के बाद पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच में मिले साक्ष्यों, सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि विवाहिता लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित थी और इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।
फांसी लगाकर दी थी जान
पुलिस के अनुसार भमौरी स्थित न्यू अंजनी नगर निवासी सीमा जैन ने 19 मई को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद विजयनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें विवाहिता ने अपनी पीड़ा का उल्लेख किया था।
जांच में यह खुलासा हुआ
मर्ग जांच में मृतका के परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि सीमा को कथित रूप से दहेज की मांग और पारिवारिक विवादों को लेकर लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने जांच के आधार पर मृतका के पति अमन जैन और सास सपना जैन निवासी कसरावद, जिला खरगोन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शादी के समय बीमारी छिपाने का आरोप
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सीमा की शादी मई 2025 में खरगोन जिले के कसरावद निवासी अमन जैन से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के समय अमन की गंभीर बीमारी की जानकारी उनसे छिपाई गई थी। शादी के बाद जब सीमा को इस बात का पता चला तो दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया।
मानसिक रूप से किया परेशान
परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही सीमा को मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा था। विवाद बढ़ने पर वह करीब चार महीने पहले इंदौर आकर अपनी मां और भाई के साथ रहने लगी थी। पति-पत्नी के बीच संबंध इतने खराब हो गए थे कि दोनों के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में विचाराधीन था। सीमा के परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
इधर तिलक नगर थाना क्षेत्र में भी विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार संविद नगर निवासी आरती पटेल (26) ने 25 मई को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान मृतका के पिता द्वारका पटेल, भाई दीपक पटेल तथा रिश्तेदार खेमचंद पटेल के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती का पति गोपाल पटेल, निवासी ग्राम सरदई, जिला सागर, शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था और अक्सर विवाद करता था।
परिजनों के अनुसार लगातार घरेलू कलह, मानसिक तनाव और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर आरती ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। पुलिस ने जांच में मिले तथ्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर गोपाल पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों मामलों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इन घटनाओं ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!