एसडीईआरएफ के साहस से बच पाई अनेक जानें: बरगी क्रूज हादसा; नौ अब भी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डेम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का क्रूज तेज आंधी में डूब गया। अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं। 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 9 से अधिक अभी भी लापता हैं। 40 से 45 पर्यटक सवार थे। एसडीईआरएफ के साहस से कई जानें बच गईं।
हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया शुरुआती रेस्क्यू में एसडीईआरएफ ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ।
शुक्रवार सुबह फिर रेस्क्यू किया गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ अब राष्ट्रीय टीमें भी तैनात की गई हैं। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से क्रूज को निकालने की कोशिश जारी है।
एसडीईआरएफ ने अंधेरे में चलाया ऑपरेशन
अंधेरा और बारिश के बीच एसडीईआरएफ टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सेना भी रेस्क्यू में शामिल है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर बुलाया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीन से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।
क्रूज 20 फीट गहराई में
जानकारी के अनुसार क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है।
एक ही परिवार के 15 लोग थे सवार
आयुध निर्माणी खमरिया के ए3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के हैं। उनके एक बेटे को बचा लिया गया है। कामराज, उनकी पत्नी और एक बेटा लापता है।
पायलट बोले- संभलने का मौका ही नहीं मिला
क्रूज के पायलट महेश ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम तो थे, लेकिन अचानक तेज तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। महेश को 10 साल का अनुभव है।
15 लोगों को बचाया गया
बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक अंजुल मिश्रा ने बताया कि 15 लोगों को बचा लिया गया, जबकि करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं. मिश्रा ने कहा कि नदी में क्रूज़ बोट पर 29 लोग सवार थे, जब यह अचानक आए तूफान के कारण पलट गई. चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता यात्रियों को ढूंढने और बचाने के लिए ऑपरेशन ज़ोरों पर है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!