प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बड़ा घोटाला: जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले लाखों रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाडे का खुलासा हुआ है। संगठित तरीके से किए गए इस घोटाले में जिंदा लोगों को मृत घोषित कर प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपए तक की बीमा राशि निकाली गई, जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
कई जिलों में केस दर्ज
इस गंभीर मामले में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ग्वालियर इकाई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जनवरी 2020 से दिसंबर 2024 की अवधि को शामिल किया गया है।ग्वालियर-चंबल अंचल के श्योपुर, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिलों से जुड़े कई आरोपी जांच के दायरे में हैं।
8 बीमा कंपनियां भी जांच के घेरे में
योजना के तहत क्लेम भुगतान करने वाली 08 बीमा कंपनियों को भी EOW ने जांच में शामिल किया है। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ब्रांच श्योपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318, 319, 336, 338, 340 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। EOW का कहना है कि बीमा क्लेम से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं और सभी प्रकरणों की गहन जांच जारी है।
ग्वालियर में दर्ज अपराध
दीपमाला मिश्रा, बेलदारपुरा, सिकन्दर कम्पू, लश्कर ग्वालियर
जिग्नेश प्रजापति, तेरापंथी धर्मशाला, ग्वालियर
विवेक दुबे, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ग्वालियर
मुरैना में दर्ज अपराध
मानसिंह कुशवाह, ग्राम गजरामपुर
बल्लेसस किरार, विसंगपुरा
प्रदीप कुशवाह, ग्राम पलपुरा
रिंकु सिंह कुशवाह, ग्राम कुतवार
सगुनी सिंह कुशवाह, ग्राम कुतवार
सूरतराम कुशवाह, सचिव, ग्राम पंचायत बडपुरा, अटेर भिण्ड
भिण्ड में दर्ज अपराध
बालेन्द्र सिंह कुशवाह, ग्राम हीरालाल का पुरा, अम्बाह
सतीश परिहार, ग्राम सकतपुरा, हस्तिनापुर, मुरार ग्वालियर
निखिल विमल, भुजापुरा, भिण्ड
भोलू सिंह, ग्राम मूले का पुरा, एण्डोरी, गोहद
सूरतराम कुशवाह, सचिव, ग्राम पंचायत बडपुरा, अटेर भिण्ड
और भी खुलासे की संभव
EOW अधिकारियों के अनुसार, यह घोटाला बहु-जिला और संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, और नाम सामने आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!