पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इतने लाख रुपये से अधिक कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार; अब नेटवर्क और सप्लायर की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के सौदागर इकबाल उर्फ फटा खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं एमडी ड्रग्स का नशा करने का आदी है और नशे की लत पूरी करने के साथ-साथ जल्दी और आसानी से पैसे कमाने की नियत से कम कीमत पर एमडी ड्रग्स खरीदकर अधिक कीमत पर उसकी बिक्री करता था।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रही है विशेष कार्रवाई
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इस कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-02 के मार्गदर्शन में थाना खजराना पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय और इसमें शामिल व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय सूचना एकत्र कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
इसी अभियान के तहत थाना खजराना पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं पतारसी कर रही थी। इसी दौरान स्कीम नंबर-134, खजराना स्थित दरगाह के पीछे गार्डन में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखाई दिया।
पुलिस टीम को देखते ही वह घबराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
खुद भी करता है सेवन
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं एमडी ड्रग्स का सेवन करता है। नशे की लत पूरी करने और जल्दी एवं आसानी से अमीर बनने की लालसा में उसने एमडी ड्रग्स की सप्लाई का काम शुरू किया था। वह कम कीमत पर मादक पदार्थ खरीदकर अधिक कीमत पर बेचता था।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकबाल उर्फ फटा खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी नाहरशाह वली दरगाह ग्राउंड, खजराना, इंदौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पांचवीं कक्षा तक शिक्षित है तथा मजदूरी का कार्य करता है।
एक लाख रुपये से अधिक की एमडी ड्रग्स जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में थाना खजराना में अपराध क्रमांक 518/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
सप्लायर और नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राकेश परमार, प्रधान आरक्षक संजय खान, मनोज नायडे तथा अनिल ओझा सहित थाना खजराना की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!