नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो सगे भाई गिरफ्तार; गांजा-नशीले इंजेक्शन और चाइना चाकू बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो फोन पर ऑर्डर लेकर गांजा और घातक नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई और होम डिलीवरी करते थे। कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीला सामान, नकदी और हथियार बरामद किए गए हैं।
घेराबंदी कर दबिश दी
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रेमसागर चौकी के आगे राजराजेश्वरी मंदिर के पास दो युवक नशीले इंजेक्शन और गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और दबिश दी।
दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान साहिल सोनकर और सावन सोनकर के रूप में हुई। दोनों आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से क्षेत्र में नशे का कारोबार संचालित कर रहे थे।
डराने-धमकाने के लिए हथियार रखते थे
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 430 ग्राम अवैध गांजा, 125 नग घातक नशीले इंजेक्शन, एक अवैध चाइना चाकू और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशीले पदार्थों की सप्लाई के साथ लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार भी रखते थे।
मामला दर्ज
हनुमानताल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले इंजेक्शन और गांजा कहां से लाया जाता था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!