नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार में बनाई थी गुप्त स्कीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऐप के जरिए किराए पर ली गई टैक्सी में एक किलो एमडी ड्रग्स की तस्करी करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गुप्त स्कीम से एमडी ड्रग्स बरामद की गई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हर बार अलग-अलग रूट का इस्तेमाल कर तस्करी करते थे और यह उनकी नौवीं ट्रिप थी। कार्रवाई के दौरान कार के गियर बॉक्स के पास बनाई गई गुप्त स्कीम से एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
मुखबिर से मिली थी सूचना
नाहरगढ़ टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कार्यवाहक एएसआई रशीद पठान और टीम ने डिगांव-कचनारा रोड पर नाकाबंदी की। सूचना थी कि मंदसौर की ओर से मादक पदार्थ लेकर एक कार सुवासरा होते हुए इंदौर की तरफ जाने वाली है।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हुंडई कार क्रमांक MP-09-BH-0822 को रोका।
एक किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई
तलाशी लेने पर गियर बॉक्स के पास बनी विशेष गुप्त जगह से एक किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने इंदौर निवासी शोभित कांटे, विश्वास राठौर और दीपेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है।
3 तस्कर गिरफ्तार
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ड्रग्स प्रतापगढ़ निवासी सोनू पठान ने उपलब्ध कराई थी और इसे इंदौर के अनिकेत नामक व्यक्ति तक पहुंचाना था। मामले में कुल पांच आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से तीन गिरफ्त में हैं।
ट्रेवल्स मालिक की भूमिका की जांच जारी
पुलिस अब उस ट्रेवल्स मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो ऐप के जरिए टैक्सी की GPS मॉनिटरिंग करता था। अधिकारियों को शक है कि उसे भी तस्करी की गतिविधियों की जानकारी हो सकती है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!