आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में भांग और मशीनें जब्त; घर से चल रहा था कारोबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने शहर के रामबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान एक मकान से करीब 52 किलो भांग बरामद की गई। मौके से भांग पीसने की दो मशीनें, एक बड़ी मोटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
सत्तू उर्फ सत्यनारायण यादव के घर पर कार्रवाई
कलेक्टर और सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने रामबाग क्षेत्र में सत्तू उर्फ सत्यनारायण यादव के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में भांग बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार जब्त भांग की अनुमानित कीमत करीब 96 से 97 हजार रुपये है।
गोलियां और पैकेट बनाकर बेचने का आरोप
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से भांग को पीसकर उसकी गोलियां और छोटे-छोटे पैकेट तैयार कर बिक्री करता था। मौके से जब्त मशीनों और उपकरणों से भी बड़े पैमाने पर पैकिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है।
सावन में बढ़ती मांग के बीच कार्रवाई
आबकारी अधिकारियों का कहना है कि सावन के दौरान भांग की मांग बढ़ जाती है। आरोपी इसी अवधि में बड़े पैमाने पर सप्लाई की तैयारी कर रहा था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!