सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; कार में छिपाकर ले जा रहा था खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115.160 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई उत्तर प्रदेश के आगरा-जयपुर हाईवे स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा पर की गई।
सूचना के बाद की कार्रवाई
सीबीएन नीमच को खुफिया सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक हुंडई क्रेटा कार में बड़ी मात्रा में अफीम की खेप गुवाहाटी से जोधपुर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित की गई और संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने करीब 2000 किलोमीटर लंबे संभावित मार्ग पर नजर बनाए रखी।
कार की डिक्की से बरामद किए 109 पैकेट
संदिग्ध वाहन की पहचान होने के बाद टीम ने सिकंदरा टोल प्लाजा के पास कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार की डिक्की में रखी तीन बोरियों से 109 पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में कुल 115.160 किलोग्राम अफीम भरी हुई थी।
परफ्यूम का छिड़काव किया था
जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने अफीम की गंध छिपाने के लिए वाहन के भीतर बड़ी मात्रा में परफ्यूम का छिड़काव किया था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को शक न हो सके। हालांकि सीबीएन की सतर्कता के चलते तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई।
कार को किया जब्त
सीबीएन ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अफीम की खेप और तस्करी में इस्तेमाल की गई हुंडई क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया है।
एजेंसी नेटवर्क की जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अफीम की यह खेप गुवाहाटी से जोधपुर पहुंचाई जा रही थी। अब एजेंसी पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
कार्रवाई जारी रहेगी
सीबीएन मध्य प्रदेश के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 69 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ खुफिया सूचना आधारित अभियान आगे भी जारी रहेंगे और तस्करी नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!