क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: नशा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार; इतनी कीमत की अवैध एमडी ड्रग्स बरामद, तलाशी में ऐसे मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर-जिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54.11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पोलोग्राउंड चौराहे के पास आमरोड़ तिलकपथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी साइड बैग में ड्रग्स छुपाकर ग्राहक की तलाश में खड़े थे।
नागदा के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद खान और फरहान खान निवासी नागदा, जिला उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नावेद ऑटो चालक है और उसने 11वीं तक पढ़ाई की है, जबकि फरहान कपड़ों की दुकान पर दिहाड़ी मजदूरी करता है और 9वीं तक शिक्षित है।
बैग की तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स
क्राइम ब्रांच की टीम 22 मई को क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की पतारसी कर रही थी। इसी दौरान पोलोग्राउंड चौराहे के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। दोनों के कंधों पर साइड बैग टंगे हुए थे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके बैग से पारदर्शी पन्नियों में भूरे मटमैले रंग का दरदरा पदार्थ मिला। जांच में इसकी पहचान एमडी ड्रग्स के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी नावेद के पास से 21.94 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 19 हजार रुपए है, जबकि फरहान के पास से 32.17 ग्राम ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 21 हजार रुपए आंकी गई है।
मोबाइल और बैग भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो साइड बैग भी जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपियों के पास ड्रग्स रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच थाना इंदौर में अपराध क्रमांक 0076/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, स्रोत और इंदौर में जुड़े अन्य खरीदारों व तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
35 मामलों में 72 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 35 प्रकरण दर्ज कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कई बैक्ट्रैक आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!