क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 5 महिलाओं सहित 7 तस्करों को दबोचा; 36 किलो गांजा किया बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी कर रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
36 किलो गांजा बरामद
पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 36 किलो गांजा बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब मेल ट्रेन के जरिए गांजे की बड़ी खेप भोपाल लाई जा रही है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दी। ट्रेन से उतरते ही संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई।
बैगों में घरेलू सामान भी रखा हुआ था
तलाशी के दौरान आरोपियों के सामान से करीब 36 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शक से बचने के लिए बैगों में घरेलू सामान भी रखा हुआ था, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो।
पुराने गांजा तस्कर हो आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल, रवि, रचना, सीमा, निधि, काजल और आरती बताए। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र के निवासी हैं और पुराने गांजा तस्कर बताए जा रहे हैं।
नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!