खबर
Top News

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, 5 मजदूरों की मौत; 50 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
बड़ा हादसा

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया।

राहत और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी
हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से 55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे उस समय हुआ, जब गोदाम में कांक्रीट ढलाई का कार्य चल रहा था। अचानक भारी शेड और निर्माण सामग्री गिरने से दर्जनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अब तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

राहत कार्य में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के साथ सेना की टीम भी शामिल हो गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

क्रेन और गैस कटर की मदद से हटाया जा रहा मलबा
भारी मलबे और लोहे की संरचनाओं को हटाने के लिए क्रेन तैनात की गई हैं। वहीं गैस कटर की सहायता से मुड़ी हुई लोहे की छड़ों को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। बचाव दलों को मलबे के भीतर से फंसे मजदूरों और कर्मचारियों की आवाजें सुनाई देने की जानकारी मिली है, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान और तेज कर दिया गया है।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मजदूरों के परिजन घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इलाके को घेर लिया है और राहत कार्य में बाधा न हो, इसके लिए आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

हादसे की जांच के आदेश
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका निर्माण कार्य के दौरान संरचनात्मक कमजोरी या तकनीकी खामी की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल राहत और बचाव दलों का पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर केंद्रित है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

2 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

7 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

10 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

20 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

23 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

31 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

32 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

37 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

43 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

44 minutes ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!