खबर
Top News

इंदौर प्रेस क्लब में मनी महाशिवरात्रि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 फ़रवरी 2026, 4:34 pm
शेयर करें:
इंदौर प्रेस क्लब में मनी महाशिवरात्रि

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिल्वपत्रेश्वर मंदिर में शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया। पं. धीरंद्र राजौरिया ने पूजन करवाया।

अध्यक्ष दीपक कर्दम, पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, अभय तिवारी, मनीष मक्खर, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय भट्ट, सीमा रुपेश व्यास, शैलेश पाठक, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, नाना नागर, शिक्षाविद गिरधर नागर, धर्मेश यशलहा, विमल गर्ग, विनोद गोयल, राहुल वावीकर, प्रवीण सावंत, सिराज अहमद, सतीश गौड़, मुस्ताक, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, आशीष शर्मा, गोपाल वर्मा, नितिन सोलंकी, भरत बामने, अनिल पुरोहित, योगेश निम, आशीष तिवारी, बालकृष्ण मुले, सौरभ पवार, लोकेंद्र चौहान, प्रो. अखिलेश राव, माला सिंह ठाकुर, केशव गुप्ता, पारस जैन, भवानी आर्य, मुकेश मोलवा शामिल हुए।

दूल्हा बने महामृत्युंजय उड़ा रंग-गुलाल
बाणगंगा त्रिविध्या गोशाला स्थित महामृत्युंजय महादेव को मातृशक्ति ने हल्दी लगाई और बारात निकाली। खूब रंग-गुलाल उड़ा।

आयोजक नीलम दुबे ने बताया भजनों पर मातृशक्ति झूम उठी। महादेव का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया। लिली यादव, मंजू ठाकुर, इंद्रा गहलोत, सुनीता गुरंग, रंजना वैष्णव, शीला गुप्ता, मधु शर्मा, अनीता मिश्रा, सीता रघुवंशी, आनिता जाट, अंजू श्रीवास्तव, चंदा भदौरिया, साधना मौजूद रहीं।

महाकाल स्वरूप में सजे विश्वेश्वर चौबीस घंटे भक्तों ने किया बाबा का अभिषेक
पंचकुइया स्थित श्री राममंदिर आश्रम मे महाशिवरात्रि पर विश्वेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग का पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज के सान्निध्य में 51 आचार्यों ने 24 घंटे अखंड रुद्राभिषेक किया। द्धाद्धश ज्योतिर्लिंग को महाकाल स्वरूप में दूल्हे के रूप सजाया।

सुबह से 21 हजार से अधिक भक्तों को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया। जानकीवल्लभदास महाराज,विधायक रमेश मेंदोला,पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पं. दिनेश शास्त्री, अनिरुद्धदास, नारायण अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल शामिल हुए।

पारसी मोहल्ले में निकाली भव्य बरात
175 साल प्राचीन रामेश्वर मंदिर महादेव घाट पारसी मोहल्ला में नवनिर्मित विशाल मंदिर में शिव विवाह उत्सव धूमधाम से मना।

रामनारायण अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल ने बताया भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली। वरमाला, हवन एवं फेरे की रस्म हुई। मुकेश कचोलिया, रमेश अग्रवाल, राधेश्याम पाल, मनोज खंडेलवाल, राहुल कनौजिया, चुन्नू शर्मा, नीलेश रायकवार, अलंकार रायकवार, किशोर असावा, पारुल एरण, अनुराधा, खंडेलवाल, , अनुराधा अग्रवाल उपस्थित थे ।

22 कुंडों के जल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का किया अभिषेक
उज्जैन रोड स्थित श्री आनंदधाम आश्रम में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ और पवित्र 22 कुंडों के जल से 12 ज्योतिर्लिंग का अभिषेक-पूजन हुआ। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बर्वे व अनिरुद्ध कुलकर्णी ने बताया आयोजन सुख, शांति, आरोग्य और मनोकामना पूर्ति के संकल्प को लेकर किया।

सागर विहार में सवा क्विंटल फलाहार का वितरण
सागर विहार ग्राउंड में बाबा महाकाल की महाआरती कर सवा क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया। महाकाल भक्त मंडल के अध्यक्ष नवीन बैंडवाल ने बताया कि आयोजन का यह 6ठा वर्ष था। अजय वास्कले, अश्विन आर्य, सतीश यादव, विजय श्रीवास, महेंद्र भाई, रितिक, रोशन, रूपेश आदि भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।

शिवशक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर में लगा आध्यात्मिक मेला
1204 ब्रह्माकुमारीज के शिवशक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर मोरोदहाट में धूमधाम से 90वां शिव जयंती महोत्सव (शिवरात्रि ) पर विशेष आध्यात्मिक मेला लगा। फूलों से बना विशाल शिवलिंग, बारह ज्योतिर्लिंग एवं सहस्र शिवलिंग की मनोरम झांकी आकर्षण रही।

मप्र एवं छत्तीसगढ़ की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी आरती दीदी ने कहा शिव को कांटों के समान चुभने वाली बातें अर्पित करें। आक-धतूरा, भांग, आदि अर्पण के पीछे आध्यात्मिक रहस्य है कांटों के समान बुराइयों, गलत आदतों, गलत संस्कार आज अर्पण कर मुक्त हो जाएं। भ्राता सुरेश गुप्ता ने कहा परमात्मा ज्योतिर्बिंदु स्वरूप है। संचालन बीके आशा बहन ने किया i

निपानिया में नर्मदेश्वर की बरात
निपानिया स्थित आशीर्वाद विला के नर्मदेश्वर मंदिर में भव्य शिव बरात में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने नृत्य-कीर्तन से आस्था प्रकट की। रुद्राभिषेक एवं रुद्राक्ष अभिषेक हुआ। दिलरुबा प्रसाद का वितरण किया गया।

ग्वालटोली में महादेव का बाना
सिद्धेश्वर शिव मंदिर छोटी ग्वालटोली में भव्य शिव बाना निकला। झांकी में शिवजी माता पार्वती को ब्याह कर ले जाते हुए और भगवान कृष्ण बहन का रथ चलाते दर्शाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

8 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

20 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

24 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

26 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

32 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

32 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

35 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

43 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!