होटल में जोरदार धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट से 5 लोग घायल; इलाके में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब सुबह 8:30 बजे एक होटल में एलपीजी सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
होटल में हुआ भारी नुकसान
धमाका इतना तेज था कि करीब 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक इसका असर महसूस किया गया। ब्लास्ट में होटल को भारी नुकसान पहुंचा है।
महाराष्ट्र से आए परिवार समेत 5 लोग झुलसे
हादसे के वक्त होटल सिनेरिटी में ठहरे महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इसके अलावा होटल का एक कुक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
सभी घायलों को तुरंत पचमढ़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए पिपरिया रेफर कर दिया गया।
पुलिस और प्रशासन मौके पर
सूचना मिलते ही पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। होटल को चारों तरफ से घेर लिया गया है और किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।
थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है होटल
होटल सिनेरिटी पचमढ़ी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह होटल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव शर्मा का बताया जा रहा है, जिसे पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल किराए पर संचालित कर रहे हैं।
फोरेंसिक जांच शुरू, सिलेंडर जब्त
घटना की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम रवाना कर दी गई है। प्रशासनिक जांच के लिए तहसीलदार भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस को जांच के दौरान होटल से एक कमर्शियल गैस सिलेंडर मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
एसडीएम का बयान
पिपरिया एसडीएम आकिब खान (IAS) ने बताया कि शुरुआती जानकारी में सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात सामने आई है। जांच के लिए तहसीलदार वैभव बैरागी को मौके पर भेजा गया है।
एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नर्मदापुरम रेफर किया गया है। ब्लास्ट के असली कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!