खबर
Top News

संजय उर्फ रॉनी कौशल की कस्टडी से खुली कड़ियां: ड्रग्स केस के पीछे छिपा सट्टे का कनेक्शन; अब जांच का फोकस-कौन खेलता था, कौन खिलाता था और पैसा किसके पास पहुंचता था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 4:14 pm
शेयर करें:
संजय उर्फ रॉनी कौशल की कस्टडी से खुली कड़ियां

धर्मेंद्र खिंची, मनीष उर्फ मन्नी और निखिल चौहान तक पहुंची जांच

70-80 लाख के कथित सट्टे के खेल में नाना पटवारी के संपर्कों की पड़ताल...

खुलासा फर्स्ट , इंदौर ।
ड्रग्स मामले में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अब जांच की दिशा कथित ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क की तरफ मुड़ती दिखाई दे रही है। इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ और आरोपियों के संपर्कों की पड़ताल के दौरान ऐसे नाम सामने आने की चर्चा है, जिनके बीच लंबे समय से संपर्क होने की बात कही जा रही है। इनमें पुलिस कस्टडी में मौजूद रॉनी कौशल के साथ धर्मेंद्र खिंची, मनीष उर्फ मन्नी और निखिल चौहान के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इसी कथित नेटवर्क से जुड़े संपर्कों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम भी जांच के दायरे में आने की बात सामने आई है।

सबसे चौंकाने वाला पहलू कथित तौर पर 70 से 80 लाख रुपए तक के सट्टे के कारोबार का है। सूत्रों के मुताबिक, इस ग्रुप से जुड़े लोगों द्वारा लाखों रुपए का सट्टा खेला और खिलाया जाता था। हालांकि, रकम का यह आंकड़ा अभी पुलिस जांच में आधिकारिक रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि इतना बड़ा सट्टा कारोबार संचालित हो रहा था तो उसका पूरा हिसाब-किताब कौन रखता था, रकम का लेनदेन किन माध्यमों से होता था और इस खेल में कौन-कौन लोग सक्रिय थे।

धर्मेंद्र खिंची, मनीष उर्फ मन्नी और निखिल चौहान की कथित भूमिका क्या थी? लाखों के कथित सट्टे का संचालन कौन कर रहा था?
सट्टा खेलने और खिलाने वालों के बीच पैसों का हिसाब कौन रखता था? क्या ड्रग्स और सट्टे के कथित नेटवर्क में कोई साझा संपर्क था? नाना पटवारी के मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड में इस कथित नेटवर्क से जुड़ी कोई कड़ी मिलती है या नहीं? फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ड्रग्स की जांच के दौरान पुलिस को सट्टे के उस नेटवर्क की कड़ी मिल गई है, जिसमें लाखों रुपए का कथित खेल चल रहा था? और क्या इस नेटवर्क के संपर्कों की जांच आगे बढ़ते-बढ़ते नाना पटवारी तक पहुंची है? इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच, साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के बाद ही साफ होगा। फिलहाल पुलिस की जांच में सामने आने वाली अगली कड़ी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

नाना पटवारी का नाम आने से जांच ने पकड़ा नया मोड़... ‌ड्रग्स मामले में नाना पटवारी से पुलिस की पूछताछ और उनके मोबाइल फोन जब्त किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद उनके संपर्कों की जांच की चर्चा है। पुलिस कथित तौर पर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके मोबाइल में किन लोगों से लगातार संपर्क था और क्या इनमें से किसी का संबंध सट्टे से जुड़े बताए जा रहे लोगों से था।

यही वह बिंदु है, जहां से ड्रग्स और सट्टे के कथित नेटवर्क के बीच संभावित कनेक्शन की जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर सकती है कि दोनों मामलों में कहीं कोई साझा व्यक्ति, आर्थिक लेनदेन या संपर्क तो नहीं था। हालांकि, नाना पटवारी की ओर से ड्रग्स से जुड़े आरोपों से इनकार किया गया है और उन्होंने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी आरोप की पुष्टि जांच में सामने आने वाले ठोस साक्ष्यों से ही होगी।

पूछताछ से निकलेगी कनेक्शन की चेन
पूरे मामले में रॉनी कौशल की भूमिका को लेकर पुलिस की पूछताछ महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस कस्टडी में मौजूद रॉनी से उसके संपर्कों और गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाए जाने की बात सामने आ रही है। इसी दौरान धर्मेंद्र खिंची, मनीष उर्फ मन्नी और निखिल चौहान के नाम सामने आने की चर्चा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों के बीच केवल व्यक्तिगत संपर्क था या इनके बीच आर्थिक और कारोबारी लेनदेन भी होता था। यदि मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन में कोई सीधा लिंक सामने आता है तो जांच की दिशा पूरी तरह बदल सकती है।

पैसा कहां से आया, कहां गया
सूत्रों के दावे के मुताबिक, कथित नेटवर्क में 70 से 80 लाख रुपए तक का सट्टा खेला और खिलाया जाता था। अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा यह भी हो सकता है कि इस रकम का स्रोत क्या था और इसका हिसाब-किताब किस तरह रखा जाता था। पुलिस यदि बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म से जुड़े रिकॉर्ड तक पहुंचती है तो कथित नेटवर्क के आर्थिक लेनदेन की पूरी तस्वीर सामने आ सकती है।

मोबाइल से होगा खुलासा
इस पूरे मामले में अब पुलिस के लिए मोबाइल और डिजिटल डेटा सबसे अहम कड़ी बन सकता है। कॉल डिटेल, वॉट्सएप चैट, यूपीआई ट्रांजेक्शन, बैंक खातों और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े संभावित रिकॉर्ड की जांच से यह पता चल सकता है कि कथित नेटवर्क कितना बड़ा था। पुलिस के सामने कई सवाल हैं कि रॉनी कौशल और उसके संपर्क में बताए जा रहे लोगों के बीच क्या कनेक्शन था?

नाना की तर्ज पर भरत पटवारी, करता रहा इनकार
कल डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने नाना पटवारी के भाई भरत पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2005 में उन्होंने पटवारी रियल एस्टेट एजेंसी बनाई थी। वर्ष 2010 से पहले इसी फर्म के माध्यम से कॉलोनी विकसित कर टीएनसीपी की स्वीकृति ली गई थी, जिसके बाद जमीन सुमित मंत्री को बेच दी गई। बाद में यही फर्म कृष्णायन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित हुई। पूछताछ में भरत ने स्वयं को कंपनी का डायरेक्टर बताया, जबकि नाना पटवारी पहले कंपनी में डायरेक्टर होने से इनकार कर चुका है।

पुलिस का कहना है कि दोनों के बयानों में इसी बिंदु पर गंभीर विरोधाभास मिला है। अब दोनों से जुड़ी कंपनियों और बैंक खातों का वित्तीय रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। पूछताछ के दौरान भरत पटवारी ने शुभम वैली कॉलोनी में युवती को बेचे गए प्लॉट नंबर 292 और 293 की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि इन प्लॉटों के सौदे को लेकर पहले से जुटाए गए दस्तावेज और आरोपियों के बयानों का मिलान किया जा रहा है। इसी जांच में कई विसंगतियां सामने आई हैं।

भरत पटवारी ने बिजलपुर-निहालपुर मुंडी क्षेत्र के प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित पटेल का नाम भी लिया। उनका कहना था कि शुभम वैली के कई प्लॉटों की खरीद-बिक्री सुमित पटेल ने भी की है। इसके बाद पुलिस ने सुमित पटेल को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जमीन संबंधी दस्तावेजों में सामने आ रही गड़बड़ियों के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने राजेंद्र नगर थाना पुलिस से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। वहीं, ऑनलाइन सट्टा मामले में फरार आरोपी यश उर्फ दिनेश लल्ला और मनीष पमनानी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 14 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 14 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 14 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 14 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 14 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 14 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 14 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 15 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 15 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 15 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 15 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 15 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 15 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 15 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 15 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 15 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 15 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!