ठेकेदार पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला: मीडियाकर्मी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तंजीम नगर इलाके में एक मीडियाकर्मी ने ठेकेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जेल भेज दिया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का इलाके में जुलूस निकालने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घायल ठेकेदार का निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है।
पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
खजराना थाना पुलिस के अनुसार, तंजीम नगर निवासी मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि शानू आरिफ के घर के बाहर पहुंचा और उसे अपशब्द कहने लगा। इसी दौरान आरिफ घर से चाकू लेकर बाहर निकला और शानू पर कई वार कर दिए।
पेट में गंभीर चोट, आईसीयू में भर्ती
हमले के दौरान शानू के पेट में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे ऑटो से बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इलाके में मची अफरा-तफरी
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद तंजीम नगर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और हमला कैद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस
घटना के बाद खजराना पुलिस ने आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी को सीधे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद निर्देश दिए गए कि आरोपी का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला जाए।
निर्देशों के बाद पुलिस आरोपी को वापस लेकर आई और तंजीम नगर क्षेत्र में उसका पैदल जुलूस निकाला। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस कर रही मामले की विस्तृत जांच
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!