खबर
Top News

4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा कबड्डी स्टेडियम: निर्माण कार्य का मंत्री ने किया निरीक्षण; खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से होगा युक्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 5:12 pm
शेयर करें:
4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा कबड्डी स्टेडियम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डकाच्या में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कबड्डी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर आगामी माह में स्टेडियम का लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को कबड्डी कोर्ट में उच्च गुणवत्ता की वुडन फ्लोरिंग, कबूतरों से सुरक्षा के लिए जाली, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त एग्जॉस्ट पंखों की स्थापना तथा पेयजल की स्थायी व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयुक्त हो।

सिलावट ने बताया कि ग्राम डकाच्या में निर्माणाधीन यह स्टेडियम इंदौर जिले का पहला डबल कबड्डी कोर्ट होगा, जो क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण परियोजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में लगभग 500 दर्शकों के बैठने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम, सुलभ एवं स्वच्छ शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेडियम के पूर्ण होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट खेल अधोसंरचना उपलब्ध होगी और उन्हें बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

सिलावट ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को शीघ्र ही इस आधुनिक खेल परिसर का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य माखन पटेल, हुकुम पटेल, रमेश पटेल, प्रहलाद पटेल, घनश्याम पटेल, गिरीश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 2 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 2 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 3 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 3 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 3 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 3 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 3 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 3 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 3 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 3 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 4 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 4 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 4 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 4 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 4 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 4 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 4 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 4 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!