खबर
Top News

जिहादी फरहान शाह: स्नैपचैट पर गोलू सोलंकी बनकर दोस्ती; सामने आया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 2:33 pm
शेयर करें:

गार्डन में कर रहा था अश्लील हरकतें, हिंदूवादियों ने जमकर खातिरदारी कर पुलिस को सौंपा, गिरफ्तार

मोबाइल में मिले कई हिंदू युवतियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एमजी रोड पुलिस ने देवास निवासी जिहादी फरहान शाह उर्फ गोलू सोलंकी पिता मुश्ताक शाह को गिरफ्तार किया है।

19 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं 3 और 5 के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 351(3) और 74 के तहत केस दर्ज किया गया है।

तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो फिर हम शादी कर लेंगे...
जानकारी के अनुसार, युवती ने शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी पहचान स्नैपचैट पर खुद को गोलू सोलंकी बताने वाले युवक से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। शुक्रवार को आरोपी ने युवती को गांधी हॉल स्थित गार्डन में मिलने के लिए बुलाया।

बातचीत के दौरान आरोपी के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें उसने अपना नाम फरहान बताया। इससे युवती को उसकी पहचान पर संदेह हुआ। शिकायत के मुताबिक, जब युवती ने उसका असली नाम और धर्म पूछा तो आरोपी पहले बात टालता रहा।

बाद में उसने खुद को मुस्लिम बताते हुए कथित तौर पर कहा कि तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो, फिर हम शादी कर लेंगे। युवती ने विरोध करते हुए साफ कहा कि वह हिंदू है और धर्म परिवर्तन नहीं करेगी।

वीडियो कॉलिंग के समय स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू कर देता था जिहादी
युवती व उसके परिवार को दी जान से मारने की धमकी - इसके बाद आरोपी युवती को गार्डन के पीछे ले गया, जहां उसने उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं, हाथ चूमा और जबरन गले लगाने का प्रयास किया। आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और मना करने पर युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचना दी और भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

हंगामे की सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे
सूत्रों के मुताबिक, गार्डन में हंगामे की सूचना मिलने पर कुछ बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी पिटाई भी की गई और बाद में उसे एमजी रोड पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मौके पर ही युवक की वास्तविक पहचान फरहान शाह निवासी इंदिरा नगर, देवास के रूप में सामने आई। एमजी रोड थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी फरहान शाह उर्फ गोलू सोलंकी पिता मुश्ताक शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने फर्जी नाम से सोशल मीडिया पर और कितने लोगों से संपर्क किया था।

जेब में बजरंग दल का मिला फर्जी कार्ड हिंदूवादियों ने जमकर सबक सिखाया
जानकारी के मुताबिक लव जिहाद की सूचना मिलते ही विहिप नेता तन्नू शर्मा ने उक्त सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक सिद्धू पुरोहित, अथर्व तिवारी, लक्की देवड़ा को दी, जो कि अन्य हिंदूवादियों के साथ गार्डन पहुंचे थे।

मौके पर पहुंचे तो जिहादी युवती के साथ अश्लील हरकतें करता दिखाई दिया। इसके बाद वह उसके पास पहुंचे और उसकी हकीकत युवती के सामने लाने के बाद उसकी जमकर खातिरदारी की।

उसकी तलाशी ली तो उसमें बजरंग दल का कार्ड मिला, जिसे जिहादी ने बना रखा था और कार्ड में अनुचित बातें लिखी हुई थीं। इसके बाद आग बबूला बजरंगी उसे सबक सिखाते हुए थाने ले गए और पुलिस को सौंपा।

मोबाइल की तलाशी ली तो चौंक गए
हिंदूवादियों ने जब जिहादी फरहान पिता मुश्ताक शाह के मोबाइल की तलाशी ली गई तो सभी चौंक गए क्योंकि उसके मोबाइल में कई हिंदू लड़कियों की अश्लील वीडियो थी, जिसे उसने खुद वीडियो काॅलिंग करते समय स्क्रीन रिकॉर्डिंग की मदद से बनाई हुई थी।

वीडियो में वह कई हिंदू युवतियों को नग्न होने का दबाव बनाते हुए उन्हें अश्लील हरकतें करने और खुद भी अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में कई अलग-अलग कम उम्र की हिंदू युवतियां दिखाई दे रही हैं। तो कई शादीशुदा भी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 1 hour ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 16 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 16 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 16 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 16 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 16 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 16 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 17 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 17 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 17 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 17 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 17 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 17 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 17 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 17 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 17 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!