खबर
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी: खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बंद मकान को निशाना बनाकर चोर सोने-चांदी के जेवर और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।

मकान मालिक 19 सितंबर को अपने माता-पिता को हरिद्वार जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। इसके बाद वे सुखलिया स्थित अपनी बुआ के घर चले गए। अगले दिन रात को घर लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला।

पीड़ित मलय बिल्लौरे ने पुलिस को बताया कि चोर घर की पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था व अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

मलय ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद वे थाने पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को मामले में FIR दर्ज की गई।

बुआ के घर से लौटे तो टूटी मिली खिड़की
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात सेक्टर-ई, सुदामा नगर निवासी मलय बिल्लौरे के घर हुई। मलय एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं।

19 सितंबर की दोपहर वे अपने माता-पिता को हरिद्वार जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। स्टेशन से निकलने के बाद वे सीधे सुखलिया स्थित अपनी बुआ के घर चले गए।

20 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा। वहां खिड़की टूटी हुई थी।

मलय ने खिड़की से हाथ अंदर डालकर लॉक खोला और घर में प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला।

कमरे में बिखरा सामान, सोने-चांदी के जेवर गायब
चोरी का पता चलने के बाद मलय ने अपनी मां से संपर्क किया। उन्होंने घर में रखे आभूषणों की जानकारी भेजी।

पुलिस के अनुसार, चोर घर से 2 सोने के मंगलसूत्र, 1 सोने का हार, 5 सोने की चेन, 2 अंगूठियां, 1 लॉकेट, 1 जोड़ी झुमकी, 3 जोड़ी कान के बूंदे और 1 सोने का टुकड़ा ले गए।

इसके अलावा 3 जोड़ी चांदी की पायल, 1 चांदी की अंगूठी, छोटा गिलास, दीपक, चेन और करीब 12 चांदी के सिक्के भी चोरी हुए हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत कितनी है, इसका आकलन पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मलय का आरोप है कि वारदात के बाद वे शिकायत लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज की। हालांकि, पुलिस ने अब मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात से पहले किसी ने मकान की रेकी तो नहीं की थी।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

21 minutes ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

30 minutes ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 1 hour ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 1 hour ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 2 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 2 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 2 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 2 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 2 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 2 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 2 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 3 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 3 hours ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 3 hours ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

about 3 hours ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!