खबर
Top News

महाकाल की ही कृपा रही वरना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 3:05 pm
शेयर करें:
महाकाल की ही कृपा रही वरना

निरुक्त भार्गव स्वतंत्र लेखक, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस बार की नागपंचमी ने उज्जैन को कलंक से बचा लिया। 17 अगस्त वाकई असाधारण दिन था: महाकाल दर्शन के लिए 6 लाख लोग पहुंचे, बाबा की तीसरी परंपरागत सवारी देखने लगभग 8 लाख लोग निर्धारित मार्गों के इर्द-गिर्द जमा हुए।

सालभर में सिर्फ 24 घंटों के लिए खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इस बीच, हादसा एक दर्जन से ज्यादा आगंतुकों को हताहत कर गया, लेकिन भला हो महाकाल का और उनके गले के आभूषण यानी नागराज का कि हजारों लोग भगदड़ का शिकार होने से बच गए।

पिछले 15 दिनों से साफ नज़र आ रहा था करीब 8 लाख की जनसंख्या वाले शहर में रोज बाहर से आ रहे आस्थावान लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। सिलसिला लगातार बढ़ रहा था। पूर्व की तरह प्रशासन ने स्कूलों को श्रावण मास में सोमवार की जगह रविवार को संचालित करना भी आरम्भ करवा दिया था, मगर 16 अगस्त के रविवार ने इस पर पुनर्विचार की जरूरत को रेखांकित कर दिया।

उज्जैन आने वाले प्राय: हर मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें थीं। शहर के हाल तो भयानक थे, चारों दिशाओं में घंटों-घंटों के जाम लगे थे। लोग हलाकान थे और मन ही मन कसमसा भी रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों के लिए तो ये सब घटनाक्रम शगल मात्र थे।

ये ध्रुव सत्य है बड़े त्योहार पर आने वाली भीड़ का सटीक आंकलन सदैव चुनौतीपूर्ण होता है। प्रशासन ने अपने हिसाब से पूर्वानुमान लगाये थे और उसी के अनुरूप इंतज़ाम भी किए। एक अदने-से कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर तक को चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था बनाने के काम में निरंतर सक्रिय भी देखा गया।

बावजूद हरसिद्धि मंदिर चौराहे और बड़ा गणेश मंदिर क्षेत्र में भयंकर अफरा-तफरी मच गई। नागचंद्रेश्वर मंदिर में स्थापित नाग परिवार की अद्भुत प्रतिमाओं के दर्शन करने 8-10 घंटे से दो-दो किमी लंबी पंक्तियों में लगे नर-नारियों और उनके परिजनों का धैर्य क्यों टूट गया, प्रभु जानें। भगदड़ के शिकार एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ताबड़तोड़ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

भले-ही इस घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही हो, हर बार की तरह ऐसा कुछ नहीं होने वाला न किसी की जवाबदेही तय होगी। सत्तावादियों द्वारा फिर एक मर्तबा बड़ी बेशर्मी से ऐसा प्रदर्शित किया जाएगा आस्थावान लोग कुछ भी कहें अथवा सोचें, मूर्तियां नहीं बोलती हैं और असल में वो ही विधाता हैं।

आला अफसर घटना समय से लेकर देर रात तक खंडन करते रहे कुछ अनहोनी नहीं हुई है और सारी मीडिया रिपोर्ट्स बेमानी हैं। इन सबके इतर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्जनों वीडियो क्लिप्स मंडराती रहीं। जो किशोर, युवतियां और अन्यान्य दर्शनार्थी हाथ, पांव, इत्यादि पर चोट खाये शासकीय चरक अस्पताल में लाए गए, उनकी दारूण कथाएं भी खूब वायरल हुईं।

दर्शनार्थी प्रबंधन में विफलता
विगत 30 वर्षों से महामृत्युंजय महाकाल के इस विश्व विख्यात देवालय ने अनेक हादसे, घपले-घोटाले देखे हैं और उनसे क्या सबक लिए गए, इसको भी बारीकी से मापा है। दुर्भाग्यपूर्ण है शासन तंत्र आज तक इस निष्कर्ष पर जा ही नहीं पाया कि विशालकाय मंदिर प्रबंधन किस तरह किया जाए। हकीकत है महाकाल मंदिर बनाम महाकाल महालोक को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया गया है।

अध्यात्म और धार्मिक संस्कारों को प्रबल करने वाला यह प्राचीन स्थल, तेजी से धंधेबाजी के अड्डे के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। जिनकी अंटी में माल है, उन्हें ही घंटी बजाने की सुविधा है। भांति-भांति के चोलाधारियों को भगवान का स्पर्श करने और निकट जाने का विशेषाधिकार है और आमजन को धिक्कार।


संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 day ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

1 day ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

1 day ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 day ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

1 day ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

1 day ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

1 day ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

1 day ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

1 day ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

1 day ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

1 day ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

1 day ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

1 day ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

1 day ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

2 days ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

2 days ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

2 days ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

2 days ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!