शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप: परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के दिगठान चौकी क्षेत्र में शराब पीने के बाद 30 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक ने रास्ते से जो शराब खरीदी थी, वह जहरीली या मिलावटी हो सकती है।
शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी
शराब पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
मामा के गांव से लौटते समय खरीदी थी शराब
मामला ग्राम रतवा का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान नवीन चौधरी (30) के रूप में हुई है। परिजन सुमित चौधरी की ओर से दिगठान चौकी में दी गई शिकायत के अनुसार नवीन अपने मामा के गांव माचल गए थे।
परिजनों का कहना है कि वहां से घर लौटते समय नवीन ने रास्ते में किसी स्थान से शराब खरीदी और उसका सेवन किया।
शराब पीने के बाद होने लगी उल्टियां
शिकायत के मुताबिक शराब पीने के कुछ ही समय बाद नवीन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन तत्काल उसे दिगठान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
हालत में सुधार नहीं होने पर उसे धार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
शराब जहरीली थी या नहीं, जांच के बाद होगा साफ
परिजनों ने आशंका जताई है कि नवीन ने जिस शराब का सेवन किया था, उसमें मिलावट हो सकती है। उन्होंने पुलिस से शराब की बिक्री के स्रोत का पता लगाने और इसकी जांच कराने की मांग की है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत जहरीली शराब के कारण ही हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत की वजह की जांच कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर उठाए सवाल
घटना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
जोशी ने सागर के बंडा में सामने आए जहरीली शराब मामले का हवाला देते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!