खबर
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 4:43 pm
शेयर करें:
खता भी आपकी थी और खफा भी आप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के बड़बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों मीडिया से खफा हैं। दरअसल, अपने ही विधानसभा क्षेत्र में महिला पार्षद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री विवादों में इस तरह घिर गए कि माफी मांगनी पड़ी।

इससे नाराज मंत्री विजयवर्गीय ने गुरुवार को देवगुराड़िया क्षेत्र स्थित दतुनी पहाड़ी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि वे इंदौर के मीडिया से बात नहीं करेंगे।

मीडिया मान रहा मंत्री का आभार... इंदौर का मीडिया अब मंत्री का आभार मान रहा है। कम से कम अब मीडियाकर्मी आपके बुलावे पर भागते नहीं फिरेंगे। उनका समय भी बचेगा। नहीं तो बात-बात पर आपके द्वारा जगह-जगह मीडियाकर्मियों को बुलाया जाता रहा है।

नगर निगम ने दिया था आमंत्रण... पौधारोपण कार्यक्रम में भी मीडियाकर्मी बिना बुलावे के नहीं पहुंचे थे। इसके लिए बकायदा नगर निगम द्वारा आमंत्रण जारी किया गया था। निगम के जनकार्य एवं उद्यान विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर द्वारा जारी इस आमंत्रण में कहा गया था कि देवगुराड़िया के पास दतुनी पहाड़ी पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादागुरु महाराज एवं संतों के सान्निध्य में पौधारोपण होना है।

...तब मीडिया ने बजा दिया था मंत्री विजयवर्गीय का घंटा... हालांकि इस बयान में मंत्री की कोई गलती नहीं है, क्योंकि इसी मीडिया ने भागीरथपुरा में जहरीले जल कांड में मंत्री का घंटा बजा दिया था। मीडियाकर्मी हैं कि पीछे ही पड़ जाते हैं।

वैसे माना जाता है कि कैलाश विजयवर्गीय को इस तरह के विवादित बयान से प्रचार पाकर काफी खुशी मिलती है, लेकिन कभी कोई मामला उलझ भी जाता है, जैसे इस बार चौड़ाई ने विजयवर्गीय की जुबान की लंबाई-चौड़ाई नाप दी।

भाजपा संगठन के बड़े नेता भी हुए थे नाराज- सीएम के नाम की चिट्ठी किसने पहुंचाई? मंत्री ने सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम एक चिट्ठी लिखी थी, जो एक अखबार में प्रकाशित हुई और पूरे देश के मीडिया में फैल गई।

मंत्रीजी को खूब आनंद आया, लेकिन जब उनसे सवाल पूछा गया तो वे इनकार कर गए। बोले- कौन-सी चिट्ठी, जिसने छापी उससे पूछो। उस चिट्ठी में इंदौर की उपेक्षा को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव पर अनेक आरोप लगाए गए थे। अब सवाल यह है कि अगर खबर झूठी थी तो मंत्री ने मीडिया पर कोई केस क्यों नहीं दर्ज कराया?

मीडिया बायकाट कर दे तो...
मध्य प्रदेश और इंदौर की राजनीति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अगर मीडिया उनके बयानों और कार्यक्रमों को तवज्जो न दे तो मंत्रीजी कहीं नजर ही नहीं आएंगे। संभव है कि फिर उन्हें पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों का बखान भी शहर में ढोल बजाकर ही करना पड़ेगा।

वाणी आपकी, शब्द आपके... ठीकरा मीडिया पर…
प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से इंदौर के मीडिया से बात न करने का ‘ऐलान’ कर दिया है। शहर के एक पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ते हुए साफ कहा अब इंदौर के मीडिया से संवाद नहीं करेंगे। यह फैसला हाल ही में हुए उस चर्चित विवाद के बाद आया है, जिस पर स्थानीय गलियारों में ‘खौफनाक’ चर्चा का शोर है।

गौरतलब है वार्ड 6 में एक विकास कार्य के लोकार्पण के दौरान उन्होंने भाजपा की महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कर कहा था- संध्या दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई थोड़ी-सी।

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे महिला सम्मान से जोड़कर बड़ा मुद्दा बना लिया। हालांकि चौतरफा घिरने के बाद मंत्रीजी ने खेद व्यक्त कर पार्षद को ‘बेटी जैसा’ बताया और हमेशा की तरह कह दिया कि कांग्रेस और मीडिया ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया।

लेकिन माननीय मंत्रीजी, आप भी गजब हैं! बोल आपके, शब्द आपके, भावना आपकी... और जब किरकिरी हुई तो ठीकरा मीडिया के माथे? वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब आपकी जुबान फिसली हो।

कभी महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कर उन्हें ‘पश्चिमी’ बताना, कभी देश के बड़े अभिनेताओं का ‘मन पाकिस्तान में होने’ का प्रमाण-पत्र बांटना तो कभी सवाल पूछने पर ऑन-एयर कैमरा ‘घंटा’ जैसा शब्द बोल देना... हालांकि विवादित बोल के कवरेज के लिए कतार लगाने वाले पत्रकारों की भी कमी नहीं है।

पटकथा हमेशा आपकी ही जुबान से लिखी जाती है। यह वही मीडिया है, जो धनतेरस पर आपकी दुकानदारी के किस्से सुनाता है। इंदौर में बंगला और आशा कुटी तो दिखती है, लेकिन गरीबों की झोपड़ी नहीं। आपके नगरीय विकास मंत्री होने के बावजूद जब इंदौर का मास्टर प्लान और विकास अटका रहता है, तब मीडिया की चुप्पी आपको खलती है।

सच तो यह है माननीय, आपमें क्षमताओं की कमी नहीं है। अपार प्रतिभा के धनी हैं और आपसे इंदौर को उम्मीदें भी बहुत थीं। माननीय, दूसरे कार्यकाल-निर्माण की राजनीति में आप जैसा कद्दावर नेता दूर-दूर तक नजर नहीं आता।

समस्या बस इतनी है उपलब्धियों पर आपकी जुबान ज्यादा हावी रही है। किसी काबिल ज्योतिष से इसका हल करवा लीजिए, ताकि जुबान से कुछ उलटफेर न निकले और मीडिया को मौका न मिले। आप इस पर अंकुश लगा लें, बाकी आपके लिए कोई टेढ़े नहीं हैं!

वैसे भी भागीरथपुरा के दूषित जल कांड के बाद से लेकर अब तक आप विधानसभा या कैबिनेट की बैठकों से ज्यादा साधु-संतों, बाबाओं, धाम और डेरों की ओर नजर आए हैं, जिसकी भव्य तस्वीरें खुद आपके ही सोशल मीडिया हैंडल पर झमाझम हैं। शायद जुबान पर नियंत्रण का मंत्र भी वहीं से मिल जाए।

संबंधित समाचार

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

4 minutes ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

8 minutes ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

13 minutes ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

25 minutes ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

25 minutes ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

35 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 1 hour ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 1 hour ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 1 hour ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 1 hour ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 1 hour ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 2 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 2 hours ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

about 2 hours ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

about 2 hours ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!