कम बारिश: तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए होलकर स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। शहर में इस बार बारिश अपेक्षाकृत कम हुई है और इन दिनों तेज धूप भी पड़ रही है।
इसके बावजूद स्टेडियम का मैदान पूरी तरह हरा-भरा और मैच के लिए तैयार नजर आ रहा है। इसके पीछे मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का वर्षों पुराना वाटर रिचार्जिंग और ग्राउंड वाटर संधारण सिस्टम बड़ी भूमिका निभा रहा है।
एमपीसीए के पिच क्यूरेटर मनोहर जामले की टीम मैदान की घास को लगातार बेहतर स्थिति में रखने में जुटी है। मैदान के आसपास बारिश का पानी सहेजने के लिए 15 कुंड बनाए गए हैं। बारिश के दौरान मैदान पर गिरने वाला पानी पाइपलाइन के जरिए इन कुंडों तक पहुंचता है और वहां संग्रहित होता है।
15 कुंडों से रिचार्ज हो रहा ग्राउंड वाटर
मैदान के आसपास बनाए गए इन कुंडों का फायदा सीधे स्टेडियम के बोरिंग को मिल रहा है। पानी जमीन में पहुंचने से आसपास के बोरिंग रिचार्ज रहते हैं और जरूरत पड़ने पर मैदान की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाता है।
मैदान के बीच से पाइपलाइन बिछाकर पानी को रिचार्जिंग कुंडों तक पहुंचाया गया है। इस व्यवस्था के कारण कम बारिश के बावजूद मैदान के आसपास करीब एक किलोमीटर के दायरे में बोरिंग में पानी की उपलब्धता बनी रहती है।
तेज गर्मी में दिन में दो बार सिंचाई
इन दिनों तापमान और तेज धूप को देखते हुए मैदान पर दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मैदान की घास को पर्याप्त नमी नहीं मिलने पर उसके सूखने का खतरा रहता है।
ऐसे में यदि स्टेडियम की अपनी वाटर रिचार्जिंग व्यवस्था नहीं होती तो मैदान को हरा-भरा बनाए रखने के लिए टैंकरों से पानी मंगाना पड़ सकता था।
MPCA की रिचार्जिंग व्यवस्था के चलते मैदान की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध है और ग्राउंड की घास को लगातार हरा रखने में मदद मिल रही है।
11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। मैच से पहले MPCA की टीम मैदान के साथ स्टेडियम की अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने में जुटी है। ड्रेसिंग रूम में मरम्मत का काम चल रहा है, जबकि स्टेडियम में टूटी कुर्सियों को भी बदला जा रहा है।
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!